फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Sports University gets UGC recognition: Ashok Kumar

हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय को मिली यूजीसी की मान्यता : अशोक कुमार

Fri, 26 Apr 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sports University gets UGC recognition: Ashok Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई (सोनीपत)। प्रदेश के एकमात्र विश्वविद्यालय हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता मिल गई है। अब विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए नए पाठ्यक्रम लाने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड के सेवानिवृत्त डीजीजी अशोक कुमार ने दी।
पत्रकारों से बातचीत में कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय को मान्यता मिलने का फायदा यह होगा कि विश्वविद्यालय से किसी भी पाठ्यक्रम की मान्यता देश में सभी नौकरी के लिए मान्य होगी। बताया कि खेलकूद विश्वविद्यालय फिलहाल खेलकूद विद्यालय के भवन में चल रहा है। विश्वविद्यालय के अपने भवन का निर्माण कार्य अगस्त से शुरू किया जाएगा। तीन वर्ष में भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले 25 अप्रैल 2022 को कागजी रूप से अस्तित्व में आए खेलकूद विवि में दूसरा शैक्षणिक सत्र चल रहा है। यहां अलग-अलग पाठ्यक्रम में 65 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूजीसी अधिनियम 1956 की धारा 2 (एफ) के तहत यूजीसी की तरफ से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की उत्कृष्ट सूची में खेल विश्वविद्यालय को शामिल किया जाना बड़ी उपलब्धि है। डीन स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डाॅ. योगेश चंद्र ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

आठ नए पाठ्यक्रम लाने की तैयारी
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि यूजीसी की मंजूरी के साथ ही प्रदेश के खेलकूद विवि के सभी पाठ्यक्रम भारत में होने वाली यूपीएससी, पीएससी व एसएससी जैसी सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे। इससे हमारे विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों को नवीनतम सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेल विज्ञान में आठ नए स्नातक के पाठ्यक्रम लाए जाएंगे। इनमें मनोविज्ञान, पोषण, फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग व कोचिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन या ऑफलाइन किए जा सकेंगे कोर्स
कुलपति ने बताया कि खेलकूद विवि में बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबाल, योग, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, टेनिस, बैडमिंटन व फुटबॉल के प्रशिक्षक का डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम हाईब्रिड यानी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में किए जा सकेंगे। वर्तमान कार्यक्रमों के साथ ही बीपीईएस, एमपीईएस व मुक्केबाजी में डॉक्टरेट डिप्लोमा जैसे अन्य उच्चतम स्तर के कार्यक्रम भी प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed