फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Seventh class Yuvraj made a sketch of PM Narendra Modi, the Prime Minister said- will write a letter

Haryana: सातवीं कक्षा के युवराज ने बनाया पीएम नरेंद्र मोदी का स्केच, प्रधानमंत्री ने कहा- चिट्ठी लिखेंगे

Wed, 25 Sep 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत ()
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत () Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 10:21 PM IST
सार

युवराज ने बताया कि उनकी अध्यापिका राजेश ने स्केच बनाने में उनकी बेहद मदद की है।

विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में जन आशीर्वाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान भीड़ के बीच एक बच्चे ने खड़े होकर उनके लिए बनाए स्केच को ऊपर उठाकर दिखाया। पीएम ने सुरक्षा कर्मियों को बच्चे की तरफ इशारा कर कहा कि स्केच के पीछे बच्चे का नाम व पता लिखवा कर रख लें।

विज्ञापन


पीएम ने मंच से बच्चे की प्रतिभा को सराहा और कहा कि वह बच्चे के पास खुद चिट्ठी लिखेंगे। सातवीं कक्षा के छात्र युवराज ने स्केच के पीछे अपना नाम व पता लिखकर दे दिया। शहर के मुख्य बाजार निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। छोटा बेटा युवराज सातवीं कक्षा का छात्र है और पीएम नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हैं।
विज्ञापन


चार माह पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना आए थे तो युवराज ने उनका स्केच बनाना शुरू किया था। अब उनके गोहाना आने की सूचना पर वह उसे लेकर रैली में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed