फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Major accident of bus full of passengers in Kharkhoda

Haryana Accident: खरखौदा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी दो बसों की भिडंत, 50 लोग घायल

Mon, 16 Sep 2024 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो निजी बसें आमने सामने टकरा गई। दोनों बसों में सवार कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Haryana Major accident of bus full of passengers in Kharkhoda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ हाईवे पर गांव खुरमपुर मोड़ से पहले दो निजी बसों में आमने-सामने की भिड़ंत में करीब 50 सवारियों को चोट लगी है। इनमें करीब 25 घायलों के हाथ-पैर की हड्डी टूटने के साथ ही सिर पर भी चोट आई है। करीब 45 घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर दो निजी बस आवागमन कर रही थी। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे जब बसें खुरमपुर मोड़ से पहले आमने सामने आई तो उनमें टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बहादुरगढ़ से खरखौदा की तरफ से आने वाली बस ने अपना संतुलन खोते हुए विपरीत दिशा में आकर बस में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बसों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने वाहनों को रोककर दोनों क्षतिग्रस्त बसों से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इसके बाद उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से करीब 45 घायलों को उपचार देकर पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
बसों की भिड़ंत के चलते दिल्ली के नांगलोई निवासी बंटी, राशि, कमल देवी, झज्जर के गांव निलौठी निवासी निशा, दिल्ली के गांव बजघेड़ा निवासी ज्योति, खरखौदा निवासी मीठा सिंह, हरभजन, रामवती पत्नी मीठा सिंह, साक्षी, पूनम घायल हो गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के शामली निवासी वाजिद, झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी चरण सिंह, मुरथल निवासी सुरेंद्र, झज्जर के गांव जसौरखेड़ी निवासी ओमी, बीरमति, हरसाना निवासी आरती, निशु व उनकी बेटी किटू समेत करीब 50 लोगों घायल हुए हैं। हादसे के बाद एसडीएम श्वेता सुहाग व एसीपी जीत सिंह अस्पताल में पहुंचे और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम को खरखौदा के सरकारी अस्पताल का नजारा डरावना बना हुआ था। यहां पहुंचे घायलों ने अस्पताल में भी चीख-पुकार मचा दी। अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। सोनीपत से टीम भी अस्पताल में पहुंची। जिसके बाद घायलों को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं सहित करीब 50 लोगों को चोट आई थी। इनमें काफी संख्या में सवारियों के हाथ-पैर टूट गए थे।

बेड कम पड़े तो जमीन पर किया उपचार
खरखौदा के अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से चिकित्सक व अन्य स्टाफ उन्हें प्राथमिक उपचार देने में जुट गया। अस्पताल में घायलों की संख्या ज्यादा होने पर बेड कम पड़ गए। इसके चलते कई घायलों को फर्श पर ही लेटा कर उपचार देना पड़ा।

निजी स्कूल बस चालक ने दिखाई मानवता
विद्यार्थियों को छोड़कर वापस लौट रही स्कूल बस जब घटनास्थल पर पहुंची तो चालक ने काफी घायलों को बस में बैठाया और खरखौदा के अस्पताल में लेकर पहुंचे। मौके पर दो एंबुलेंस भी पहुंच गई। अगर स्कूल बस नहीं होती तो घटना स्थल से ही घायलों को अस्पताल लेकर आने में काफी समय लग जाता।

चुनाव प्रचार में जुट प्रत्याशी भी अस्पताल में पहुंचे
चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को जब हादसे का पता लगा तो वह अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। जयवीर सिंह, पवन खरखौदा व प्रीतम खोखर ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों को हाल पूछा और उपचार मिलने की जानकारी ली।

चश्मदीद बोला जल्दी जाने के लिए बस में हुआ सवार
बहादुरगढ़ हाईवे पर खुरमपुर के पास हुए हादसे में घायल चश्मदीद मुकेश चौहान ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। रिश्तेदारी में सोनीपत आए थे। बस स्टैंड पर काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन जब बस नहीं आई तो वह बहादुरगढ़ की बस में सवार हो गए, ताकि वहां से दिल्ली जा सके। उन्हें क्या पता था कि बीच रास्ते में वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। वह खुद घायल हुए और दोनों बेटी राशि चौहान व सृष्टि चौहान भी घायल हो गई।

एसडीएम ने अस्पताल में पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम श्वेता सुहाग खरखौदा अस्पताल में पहुंची। जहां पर उन्होंने चिकित्सकों से हादसे में घायल मरीजों की हालत को लेकर जानकारी ली। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हादसे की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

सड़क हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवा दिया गया है। चिकित्सकों से बेहतर इलाज देने की बात कही गई है। हादसे के कारणों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
 - जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed