{"_id":"655cf9ceb6cc1270bf0adf23","slug":"haryana-family-of-vinesh-refused-to-take-security-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विनेश को दी सुरक्षा लेने से परिजनों ने मना किया, प्रदर्शन के दौरान धमकी भरे कॉल आने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विनेश को दी सुरक्षा लेने से परिजनों ने मना किया, प्रदर्शन के दौरान धमकी भरे कॉल आने की थी शिकायत
Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
सार
प्रदर्शन के दौरान विनेश ने धमकी भरे कॉल आने की शिकायत दी थी। केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों को विनेश की सुरक्षा में भेजा था। वर्तमान में विनेश बंगलूरू में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
Vinesh Phogat
- फोटो : instagram
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के प्रताप कॉलोनी में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों को भेजा गया, मगर परिजनों ने उन्हें लौटा दिया है। वर्तमान में विनेश बंगलूरू में अभ्यास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान धमकी भरी कॉल आने की शिकायत दी थी। इसके चलते सुरक्षा के लिए जवान भेजे गए थे।
विज्ञापन
पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह शरण पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। बाद में न्याय न मिलने का आरोप लगाकर पहलवानों ने दिल्ली में धरना दिया था। विनेश ने धमकी भरी कॉल आने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
इस पर केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान उनके घर पर भेजे गए थे। विनेश के परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। बताया गया है कि परिजनों ने लिखित में दिया है कि उन्हें फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन