फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Chief Minister Housing Scheme will be started separately from PM Housing Scheme

Haryana: सीएम नायब सैनी का एलान, पीएम आवास योजना से अलग मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करेंगे

Tue, 11 Jun 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 12:31 AM IST
सार

हरियाणा में प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सीएम बोले कि प्लॉट के साथ रजिस्ट्री देनी चाहिए थी, चक्कर कटवाने वालों की चुनाव में चकरी कटवा देना। 7755 लाभार्थियों को सीएम नायब सैनी ने सोनीपत में प्लॉट आवंटन पत्र बांटे। रोहतक, सोनीपत, पानीपत व करनाल के 2690 बीपीएल पात्र लाभान्वित हुए।

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister Housing Scheme will be started separately from PM Housing Scheme
आवंटन पत्र देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, साथ में मंत्री महिपाल ढांडा व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पीएम आवास योजना से अलग सरकार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू करने जा रही है। इसमें बीपीएल परिवारों को छत मुहैया करवाने के लिए 14 शहरों की योजना तैयार की गई है। इसके तहत 15 हजार प्लॉट दिए जाएंगे। इनकी वेरिफिकेशन के बाद सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा एससी-बीसी वर्ग की चौपालों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट जारी किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी यहां सोमवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने लाभार्थियों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरण किए।
विज्ञापन


सोनीपत के अलावा भिवानी, चरखी दादरी, पलवल, गुरुग्राम, हिसार, जींद, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर और सिरसा में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हरियाणा सरकार के मंत्रियों व विधायकों ने लाभार्थियों को प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए। समारोह में 7755 लोगों को प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र दिए गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोनीपत, पानीपत, रोहतक व करनाल जिले के 2690 बीपीएल पात्र परिवारों को पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्लॉट देने का दंभ भरने वालों को उसी समय रजिस्ट्री भी देनी चाहिए थी। प्लॉट के लिए चक्कर कटवाने वालों की चुनाव में चकरी कटवा देना। साथ ही कहा कि अब यह न समझें कि उन्हें कोई सीएम आवास में घुसने नहीं देगा। कोई सुनवाई न करे तो सीधे मेरे पास चले आना। हर हाल में सुनवाई होगी।


प्लॉट खरीदने के लिए एक-एक लाख मिलेंगे
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जिन गांवों में प्लॉट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां लाभार्थियों को प्लॉट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अन्य गरीब लाभार्थियों के लिए भी प्लॉट देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है और अधिकारियों को पोर्टल तैयार करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed