फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Accident in Sonipat, three including cousins riding a bike died in car collision

Haryana: सोनीपत में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
सार

रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव माहरा के पास गाड़ी ने टक्कर मारी है। हादसे में एक्सयूवी गाड़ी सवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Accident in Sonipat, three including cousins riding a bike died in car collision
नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे पर बाइक सवार चचेरे भाइयों और उनके दोस्त को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई और गाड़ी चालक भी घायल हो गया। शवों को बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव रिवाड़ा निवासी ललित (32) परिवार के साथ गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में रहते थे और मुगलपुरा में कपड़े की दुकान चलाते थे। उनके चचेरे भाई लक्ष्य (18) गांव रिवाड़ा में रहते थे। वह गांव के अतुल संग (20) शहर में आए थे। शुक्रवार रात तीनों बाइक पर सवार होकर गोहाना से गांव जा रहे थे। जब वह रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा और भैंसवान खुर्द के बीच में पहुंचे तो कार(एक्सयूवी-300) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


एक्सयूवी और बाइक दोनों ही गोहाना से रोहतक की तरफ जा रही थी। हादसे में ललित, अतुल व लक्ष्य के साथ ही गाड़ी सवार रोहतक जिले के गांव रिठाल निवासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने ललित, अतुल व लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में होनी है लक्ष्य की बहन की शादी
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि लक्ष्य की बहन की शादी अगले माह नवंबर में होनी है। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सगे भाई लक्ष्य के साथ ही चचेरे भाई ललित की भी मौत हो गई।


पानीपत-रोहतक हाईवे पर माहरा के पास कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। तीनों के शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed