फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: 118 year old Dharamveer of Palwal is the oldest voter in the state

Haryana: पलवल के 118 वर्षीय धर्मवीर प्रदेश में सबसे उम्रदराज मतदाता, सिरसा की 117 वर्षीय बलवीर कौर दूसरे पर

Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

सिरसा की 117 वर्षीय बलवीर कौर दूसरे और सोनीपत की 116 वर्षीय भगवानी तीसरी उम्रदराज मतदाता हैं। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जिलों के सबसे बुजुर्ग मतदाताओं की सूची जारी की है।

विज्ञापन
Haryana: 118 year old Dharamveer of Palwal is the oldest voter in the state
भगवानी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में राज्य चुनाव आयोग ने हर जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाताओं की सूची जारी की है। इस सूची में पलवल के 118 वर्षीय धर्मवीर सिंह प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं, जबकि सिरसा की 117 वर्षीय बलवीर काैर दूसरे और सोनीपत की 116 वर्षीय भगवानी तीसरी सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं। वयोवृद्ध मतदाताओं को युवाओं के सामने प्रेरणा के तौर पर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इस बीच हरियाणा निर्वाचन आयोग ने 20 जिलों के सबसे बुजुर्ग मतदाताओं की सूची जारी की है। इसका मकसद युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। सूची में शामिल शतायु वोटरों में पानीपत जिले के 115 वर्षीय लक्खी शेख, रोहतक जिले की 112 वर्षीय चंद्रो कौर व फतेहाबाद की रानी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कुरुक्षेत्र जिले की 111 वर्षीय अंती देवी, सरजीत कौर व चोबी देवी के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं रेवाड़ी जिले की 110 वर्षीय नारायणी, कैथल जिले की 109 वर्षीय फुला देवी, फरीदाबाद जिले की चंदेरी देवी भी वोटिंग कर युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनेंगी। इसी तरह जींद जिले की 108 वर्षीय रामदेवी, नूंह जिले के हरि वोटिंग कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के 107 वर्षीय गुलजार सिंह, हिसार जिले के 106 वर्षीय सदीकन व श्रीराम और चरखी-दादरी जिले की गीना देवी, झज्जर जिले की 106 वर्षीय मेवा देवी, भिवानी जिले की 103 वर्षीय हरदेई और यमुनानगर की 100 वर्षीय फूलवती के नाम शतायु वोटरों में शामिल हैं।

दिव्यांग व वयोवृद्ध मतदाता घर से कर सकते हैं मतदान
प्रदेश में 1.48 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने विशेष प्रबंध किए हैं। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने की बजाय घर से मतदान करने का विकल्प भी दिया गया है। साथ ही मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर के प्रबंध किए गए हैं।


वयोवृद्ध भगवानी हर चुनाव में करती हैं मतदान
सोनीपत के गांव जागसी निवासी वयोवृद्ध भगवानी देवी के पौत्र अनिल ने बताया कि उनकी दादी हर चुनाव में मतदान अवश्य करती हैं। हालांकि इस बार उन्हें सुनाई व दिखाई देने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वह मतदान अवश्य करेंगी। चुनाव में वह उन्हें मतदान बूथ पर लेकर जाते थे। इस बार वयोवृद्ध मतदाता के लिए घर से मतदान की सुविधा मिली है। ऐसे में वह इस बार उनका घर से मतदान कराएंगे। वह सदैव परिवार को मतदान करने के लिए जागरूक करती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed