फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp, processions taken out

Sonipat News: धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, निकाली गई शोभायात्राएं

Fri, 03 Apr 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp, processions taken out
फोटो: सोनीपत शहर के एक मंदिर में हनुमान की आरती के दौरान शामिल विधायक नि​खिल मदान व श्रद्धालु।
सोनीपत। जिलेभर के मंदिरों में वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों में हवन, सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही बालाजी परिवार सेवा समिति, संकट मोचन हनुमान सभा व मारुति नंदन सेवा समिति की ओर से हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद आरती की गई। विधायक निखिल मदान ने सिद्धार्थ एनक्लेव में बालाजी मंदिर, सनातन धर्म सभा हनुमान मंदिर मॉडल टाउन, चिंताहरण हनुमान जी मंदिर दिल्ली रोड, श्री कृष्णा मंदिर सुदामा नगर, प्राचीन हनुमान मंदिर गोहाना रोड, दुर्गा मंदिर कच्चे क्वार्टर में आयोजित सुंदर कांड पाठ और भजन संकीर्तन में शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बालाजी मंदिर में भक्तों के साथ 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। विधायक निखिल मदान सनातन धर्म सभा हनुमान मंदिर छोटा गीता भवन मॉडल टाउन पहुंचे। जहां उन्होंने अन्य भक्तों के साथ मंदिर में सुंदर कांड पाठ का श्रवण किया। ओल्ड डीसी रोड, देवडू रोड, प्रभु नगर रोहतक रोड, इंडियन कॉलोनी ,शास्त्री कॉलोनी में आयोजित भंडारों में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि संकट मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलबीरा की स्तुति जीवन की हर समस्या का निदान करती है। वह वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दर्जन से ज्यादा हवन यज्ञ, जागरण, भंडारों में पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न मंदिरों व स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी, जिन्हें संकटमोचन और बजरंगबली के नाम से जाना जाता है, अदम्य साहस, निस्वार्थ भक्ति, अपार शक्ति और परम विनम्रता का अद्वितीय संगम हैं। वे अष्टसिद्धि और नवनिधि के दाता, चिरंजीवी और बुद्धिमान हैं, जो भगवान राम के परम भक्त के रूप में ज्ञान व सेवा के आदर्श स्थापित करते हैं। सुरेंद्र पंवार हनुमान जी प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में सिद्धार्थ कालोनी स्थित हनुमान मंदिर, कोर्ट रोड़ स्थित हनुमान मंदिर, देवड़ू रोड, मुरथल रोड, मोहन नगर, मशद मोहल्ला, दुर्गा मंदिर दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे।

इंसेट
मंदिरों से लेकर शोभायात्राओं तक उमड़े श्रद्धालु
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर आयोजकों और श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हनुमान मंदिर मॉडल टाउन, श्री बालाजी मंदिर सिद्धार्थ एन्क्लेव दिल्ली रोड, 80ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निकट हरिशरणम में निकाली गई शोभायात्रा, श्री कृष्ण मंदिर कृष्णपुरा मोहल्ला, मशद क्षेत्र सहित कई स्थानों पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


इंसेट
गांव अटेरना में शोभायात्रा निकाली, विधायक हुईं शामिल
हनुमान जन्मोत्सव के दौरान गांव अटेरना में शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सनातनी करणी सेना अटेरना मंडल की ओर से निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राई विधायक कृष्णा गहलावत ने भी शिरकत की। जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। दीपक चौहान अटेरना ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने का संदेश देना भी है। इस दौरान सरपंच रविंद्र, टांडा के सरपंच राजेश राणा, झुंडपुर के सरपंच देवेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, मंजीत दहिया भी उपस्थित रहे।

फोटो: सोनीपत शहर के एक मंदिर में हनुमान की आरती के दौरान शामिल विधायक निखिल मदान व श्रद्धालु।

फोटो: सोनीपत शहर के एक मंदिर में हनुमान की आरती के दौरान शामिल विधायक निखिल मदान व श्रद्धालु।

फोटो: सोनीपत शहर के एक मंदिर में हनुमान की आरती के दौरान शामिल विधायक निखिल मदान व श्रद्धालु।

फोटो: सोनीपत शहर के एक मंदिर में हनुमान की आरती के दौरान शामिल विधायक निखिल मदान व श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed