फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Half yearly examinations of classes 6th to 12th from today datesheet changed

छठी से 12वीं कक्षाओं की अर्द्घवार्षिक परीक्षाएं आज, डेटशीट बदली

Thu, 29 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations of classes 6th to 12th from today datesheet changed
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू की जाएंगी। छठी से 12वीं कक्षा तक होने वाली इन परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जारी की गई डेटशीट में थोड़ा बदलाव किया गया है। जिसके तहत 13 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि 13 अक्तूबर को करवाचौथ का अवकाश होने के कारण यह बदलाव किया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर स्कूलों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि डेटशीट के अनुसार विद्यार्थी अपनी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं ली जा रही हैं। 29 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं 14 अक्तूबर को समाप्त होंगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई थी। जिसमें अब थोड़ा बदलाव किया गया है। 13 अक्तूबर को करवाचौथ का अवकाश होने के कारण इस दिन होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। इस दिन केवल 11वीं व 12वीं कक्षा की ही परीक्षाएं होनी थीं, जो अब 14 अक्तूबर को होंगी। अन्य कक्षाओं की डेटशीट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगी डेटशीट
कक्षा छह
29 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को अंग्रेजी, 3 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू, 4 अक्तूबर को विज्ञान, 6 अक्तूबर को चित्रकला, कृषि, गृह विज्ञान, 7 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 10 अक्तूबर को गणित की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात
29 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को विज्ञान, 3 अक्तूबर को गणित, 4 अक्तूबर को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 6 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 7 अक्तूबर को हिंदी, 10 अक्तूबर को चित्रकला, संगीत, कृषि की परीक्षा होगी।
कक्षा आठ
29 सितंबर को गणित, 30 सितंबर को हिंदी, 3 अक्तूबर को अंग्रेजी, 4 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 6 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 7 अक्तूबर को चित्रकला, संगीत वोकल, कृषि, 10 अक्तूबर को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा नौ
30 सितंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी या एनएसक्यूएफ, 3 अक्तूबर को गणित, 4 अक्तूबर को हिंदी, 6 अक्तूबर को विज्ञान, 7 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 10 अक्तूबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी
कक्षा दस
30 सितंबर को अंग्रेजी, 3 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 4 अक्तूबर को गणित, 6 अक्तूबर को हिंदी, 7 अक्तूबर को विज्ञान, 10 अक्तूबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी या एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
कक्षा 11
29 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को अर्थशास्त्र व गृह विज्ञान, 3 अक्तूबर को गणित, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, 4 अक्तूबर को फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान, कृषि, 6 अक्तूबर को समाजशास्त्र, व्यापार अध्ययन, रसायन शास्त्र, 7 अक्तूबर को संस्कूत, पंजाबी, उर्दू, 10 अक्तूबर को इतिहास, भौतिक विज्ञान, लेखा (अकाउंटेंसी), 11 अक्तूबर को हिंदी, 12 अक्तूबर को कंप्यूटर विज्ञान, 14 अक्तूबर को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
कक्षा 12
29 सितंबर को गणित, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, 30 सितंबर को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, 3 अक्तूबर को इतिहास, भौतिक विज्ञान, लेखा, 4 अक्तूबर को कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, 6 अक्तूबर को अंग्रेजी, 7 अक्तूबर को हिंदी, 10 अक्तूबर को समाजशास्त्र, व्यापार अध्ययन, रसायन विज्ञान, 11 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 12 अक्तूबर को एनएसक्यूएफ, 14 अक्तूबर को फाइन आर्ट, संगीत, समाजशास्त्र, कृषि की परीक्षा होगी।

छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डेटशीट में थोड़ा बदलाव किया गया है। 13 अक्तूबर को करवाचौथ होने के कारण इस दिन होने वाली परीक्षा अब 14 अक्तूबर को होगी। विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर बेहतर तरीके से अपनी तैयारी करें।- कौशल्या रानी, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed