फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gunjan jumped the longest among the girls and Nitesh jumped the longest among the boys.

Sonipat News: लड़कियों में गुंजन तो लड़कों में नितेश ने लगाई सबसे लंबी कूद

Wed, 05 Feb 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Gunjan jumped the longest among the girls and Nitesh jumped the longest among the boys.
फोटो 20: सोनीपत के पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगित
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित एथलेटिक्स मैदान पर मंगलवार को राजकीय पीएमश्री स्कूलों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें जिले के नौ पीएमश्री राजकीय विद्यालयों से 135 खिलाड़ियों ने विभिन्न आठ स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का नमूना पेश किया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। लंबी कूद स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में गुंजन तो लड़कों के वर्ग में नितेश ने सबसे लंबी कूद लगाई।

जिले के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के नोडल अधिकारी एपीसी रूपेंद्र पूनिया ने बताया कि पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के लिए पहली बार जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में फेज एक व दो के पीएमश्री स्कूलों के 6 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 6-8 व 9-12वीं के अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। आठ स्पर्धाओं में हर स्कूल से चार-चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी स्पर्धाओं में लड़के व लड़कियों के वर्ग में प्रथम विजेता का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। यह खिलाड़ी अब करनाल में 10 फरवरी को होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एईओ (खेल) रामबीर सिंह की देखरेख में प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य सुनील त्यागी व संजना ने कन्वीनर रहे। डीपीई राकेश दत्त, शारीरिक शिक्षा से डॉ. रविंद्र मलिक, डीपीई सुरजीत सिंह व जेबीटी दिनेश छिक्कारा ने प्रतियोगिता के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed