फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grap-4... Demolition in Atlas factory amid restrictions, fine of Rs 5.60 lakh for construction at nine places

Sonipat News: ग्रैप-4... पाबंदी के बीच एटलस फैक्टरी में तोड़फोड़, नौ जगह निर्माण करने पर 5.60 लाख का जुर्माना

Wed, 20 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Grap-4... Demolition in Atlas factory amid restrictions, fine of Rs 5.60 lakh for construction at nine places
फोटो 19: सोनीपत के राई के पास एनएच-334बी किनारे निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। स्रोत: नगर निगम
ग्रेडेड रिस्पाॅन्स एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू होने के दूसरे दिन मंगलवार को नियमों का उल्लंघन होता मिला। शहर के पॉश इलाके में ग्रैप-4 के चलते पाबंदी के बीच एटलस फैक्टरी के अंदर तोड़फोड़ होती मिली। इस पर नगर निगम की टीम ने दो लाख रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

वहीं, नौ अन्य जगह निर्माण जारी रखने पर 3.60 का लाख रुपये का जुर्माना किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप-4 के नियमों का पालन करना बहुत जारी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप का चौथा चरण लागू किया हुआ है। नियम के तहत सभी प्रकार की निर्माण व तोड़फोड़ गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई हैं। इसके बावजूद लोग भवन निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सहायक अभियंता मनजीत दहिया के नेतृत्व में पहुंची टीम को मंगलवार को क्षेत्र में 10 जगहों पर तोड़फोड़ व निर्माण होता मिला। टीम को एटलस फैक्टरी के अंदर तोड़फोड़ का कार्य चलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने कार्य को रुकवाते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना किया। इसके अलावा राई के पास तीन जगह और मॉडल टाउन व गोहाना रोड पर छह जगह पर निर्माण रुकवाया गया। टीम ने भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया।

फोटो 19: सोनीपत के राई के पास एनएच-334बी किनारे निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। स्रोत: नगर निगम

फोटो 19: सोनीपत के राई के पास एनएच-334बी किनारे निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। स्रोत: नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed