{"_id":"6acfe8832ceff87a0701ff99","slug":"grand-ram-barat-taken-out-in-sonipat-city-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162371-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत शहर में निकली भव्य राम बरात, सीता-राम विवाह के मंचन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत शहर में निकली भव्य राम बरात, सीता-राम विवाह के मंचन ने मोहा मन
Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बरात में रथ पर सवार कलाकार।
सोनीपत। शहर के श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से रामलीला मंचन के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। राम बरात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को कामी रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची।
राम बरात रवाना होने से पहले भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सजे-धजे घोड़ों, बैंड-बाजे और शहनाई की मधुर धुनों के बीच बरात निकाली गई। बरात में अपने तीनों भाइयों संग रघुराई दूल्हा बनकर गुरुओं व पिता महाराजा दशरथ के साथ निकले।
बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ निकाली गई श्रीराम बरात का बाजारों में कई जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रीराम बरात की शुरुआत हलवाई हट्टा स्थित श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना व सेहराबंदी के साथ की गई। इसके बाद बड़ा बाजार, मुरथल अड्डा, सब्जी मंडी रोड व कामी रोड होकर रामलीला मैदान में पहुंची।
विज्ञापन
पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ सीता-राम विवाह :
विवाह प्रसंग में वरमाला, विवाह की रस्मों और आशीर्वाद के दृश्यों को पारंपरिक शैली में प्रस्तुत किया गया। श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में सेहराबंदी की रस्म भी निभाई गई। विवाह गीतों, भजनों और शहनाई की धुनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। देर रात सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष महेंद्र मंगला ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी राम बरात श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखना है। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग समाज को मर्यादा, सत्य और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। वृंदावन से आए आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा और स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन कुच्छल, बृजेश कुच्छल, ललित बत्रा, प्रदीप गौतम, राकेश शर्मा ने शिरकत की। प्रो. बीबी गुप्ता की अध्यक्षता में गजेंद्र सलूजा ने संचालन किया। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, अमित शौनक, प्रवीन गोयल, अमित कुच्छल, महेंद्र वर्मा, राहुल अग्रवाल और अनिल जैन सहित संस्थाओं के अन्य सदस्य मौजूद रहे।