फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government employees died with 649 new corona infected, 514 were cured

649 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ सरकारी कर्मी की गई जान, 514 ठीक हुए

Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government employees died with 649 new corona infected, 514 were cured
सोनीपत। कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के कारण बुधवार को गांव रोलद के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 258 हो गई है। दूसरी ओर एक दिन पहले सक्रिय केस में कमी के बाद दूसरे ही दिन कोरोना के 649 नए संक्रमित मिले हैं। जिससे सक्रिय मरीज बढ़कर 2567 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 52 हजार 608 हो गया है। वहीं 514 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 49 हजार 783 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि जिंदल यूनिवर्सिटी में 39, गोहाना शहर में 35, फिरोजपुर बांगर में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा डीसी कैंपस का 37 वर्षीय कर्मचारी, राई थाने में दो पुलिस कर्मी व सेक्टर-27 थाने में एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। बीपीएस मेडिकल कॉलेज में तीन चिकित्सक व पांच स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अशोका विवि में 10 व एसआरएम विवि में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अशोक विहार में 36 वर्षीय महिला व उसका पांच वर्षीय बेटा, सेक्टर-15 में एक ही परिवार में तीन सदस्य के अलावा 50 वर्षीय दंपती भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बाजारों में लोग कोरोना नियमों का पालन तक नहीं कर रहे। लोग बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और दुकानों पर भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। लोगों की लापरवाही के कारण लगातार कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं। जिसके चलते कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2567 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटी पीसीआर का संक्रमण दर 38.28 फीसदी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिलेभर में 1663 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 1310 आरटी पीसीआर और 353 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से 40 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है और इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 11.33 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटी पीसीआर की पुरानी 1591 रिपोर्ट भी बुधवार को प्राप्त की गई। इसमें से 609 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 38.28 फीसदी रही। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। आरटीपीसीआर के मुताबिक हर 100 में से 38 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
दोनों डोज लगवा चुके व्यक्ति की मौत
बुधवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। गांव रोलद का रहने वाला 54 वर्षीय व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था। उसके भतीजे ने बताया कि उन्हें 2 साल से ब्लड प्रेशर की समस्या थी। लगभग 1 महीने से खांसी थी जो 16 जनवरी को बढ़ गई। 17 जनवरी को सांस लेने में तकलीफ व छाती में दर्द के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर उनकी मौत हो गई थी। उनकी टेस्ट रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई। इसी वजह से कोविड नियमों के साथ उनका संस्कार किया गया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दोनों डोज वैक्सीन भी लगवा रखी थी।

14 दिन में चार लोगों की जिंदगी लील चुका कोरोना
जिले में कोरोना संक्रमण फिर से कोहराम मचाने लगा है। कोरोना के चलते 14 दिन के अंतराल में चार लोगों की जान जा चुकी है। तीसरी लहर में सबसे पहले 5 जनवरी को गांव रसोई निवासी बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई थी। उसके बाद 14 जनवरी को बरोदा मोर के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरेेना से होने की पुष्टि हुई। वहीं 17 जनवरी को खेड़ी तगा की 56 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत होने का पता लगा। अब 19 जनवरी को रोलद के व्यक्ति की मौत कोरोना से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed