फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government always ready to negotiate, farmers send their proposal: MLA

सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार, किसान अपना प्रस्ताव भेजें : विधायक

Tue, 09 Feb 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Government always ready to negotiate, farmers send their proposal: MLA
पत्रकारवार्ता करते विधायक मोहनलाल बड़ौली, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
राई से भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार हमेशा से किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है और इसके लिए किसानों को अपना प्रस्ताव भेजना चाहिए। क्योंकि सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करना चाहती है और किसी भी समस्या का समाधान केवल बातचीत से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि रास्ते बंद होने से ग्रामीणों, उद्यमियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी की परेशानी बढ़ रही है और उनकी भी परेशानी किसानों को देखनी चाहिए। विधायक मोहनलाल बड़ौली सोमवार को सेक्टर 15 स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कोरोना काल में भले ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन उसके बावजूद बजट में कोई नया टेक्स नहीं लगातार जनता पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और स्वास्थ्य व किसानों के लिए ज्यादा बजट दिया गया है। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में बनाए गए है, लेकिन विपक्ष के लोग किसानों को बरगला रहे है। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कुंडली के आसपास के उद्यमियों को रास्ता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसान नेताओं में आपस में सहमति नहीं बन रही है। उसके बावजूद बातचीत हो रही है, जिससे उद्यमियों को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान ललित बतरा, आजाद सिंह नेहरा, डा. रामकिशन सरोहा, राकेश मलिक, नीरज आत्रेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed