{"_id":"672a817c3c3cdb3aaf0eb194","slug":"gods-tile-installed-to-stop-those-who-have-little-doubt-vhp-expressed-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127235-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लघुशंका करने वालों को रोकने के लिए लगाई भगवान की टाइल, विहिप ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लघुशंका करने वालों को रोकने के लिए लगाई भगवान की टाइल, विहिप ने जताया विरोध
Wed, 06 Nov 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। देवीलाल चौक पर आईसीआईसीआई बैंक की पिछली दीवार पर लोगों को लघुशंका करने से रोकने के लिए भवन के मालिक ने दीवार पर भगवान की तस्वीर वाली टाइल लगवा दी। इसके बावजूद आसपास के दुकानदार वहां लघुशंका करने से नहीं रुके। आस्था से खिलवाड़ होता देख विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। उन्होंने भगवान की टाइलें गलत स्थान पर लगवाने वाले भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि दीवार पर अपने स्वार्थ के लिए बदबू की जगह भगवान की टाइलें अथवा मूर्तियां लगवाना सरासर गलत है। हिंदू संस्कृति में भगवान का मंदिरों में स्थान होता है, जहां लोग उन्हें पूजते हैं, इसलिए यह मूर्ति हटाई जानी चाहिए। परिषद के सदस्यों ने चेताया कि अगर भगवान की टाइलें नही हटवाई गई तो परिषद के पदाधिकारी धरना देंगे।
आसपास नहीं हैं शौचालय
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि देवीलाल चौक पर काफी दुकानदार हैं। नपा की तरफ से सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोग बैंक के साथ लगती गली में दीवार पर लघुशंका करते हैं। उन्होंने नगरपालिका से देवीलाल चौक के पास सार्वजनिक शौचालय खुलवाने की मांग की है।