{"_id":"69792018b761985fbb002f43","slug":"get-illegal-sewer-water-connections-legalized-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148759-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध सीवर-पानी के कनेक्शन आज से कराएं वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध सीवर-पानी के कनेक्शन आज से कराएं वैध
Wed, 28 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। शहरवासी अब अपने सीवर-पानी के घरेलू कनेक्शन वैध करा सकेंगे। नगर निगम लोगों को राहत देते हुए शिविर लगाने जा रहा है। शुरुआत में शहर के पश्चिमी क्षेत्र (रेलवे लाइन पार) सेक्टर-23 की तरफ की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए 28 जनवरी से शिविर लगेगा।
नगर निगम ने 28, 29 और 30 जनवरी को शिविर लगाने का शेड्यूल जारी किया है। सीवर-पानी के कनेक्शन वैध कराने के लिए 1,550 रुपये फीस तय की गई है। निगम के अनुसार क्षेत्र में 51,433 कनेक्शन लिए गए हैं। इनमें से 5,205 सीवर और 18,177 पानी के कनेक्शन हैं।
28,052 प्रॉपर्टी मालिक ऐसे हैं जिन्होंने सीवर और पानी दोनोें के कनेक्शन ले रखे हैं। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पानी और सीवर के अवैध कनेक्शन है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम के अनुसार निगम क्षेत्र में एक लाख से ज्याता प्रॉपर्टी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराएंगे उनके कनेक्शन शिविर समापन के बाद काटने शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में कनेक्शन वैध करवाने वालों को कई औपचारिकताओं से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
कनेक्शन वैध कराने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड की प्रति
- घर की रजिस्ट्री
- प्रॉपर्टी आईडी बिल
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पानी का मीटर (जीएसटी बिल सहित)
- पानी के मीटर की फोटो
कनेक्शन वैध करने के लिए यह फीस लगेगी
- पानी कनेक्शन के लिए 1050 रुपये
- सीवर कनेक्शन के लिए 500 रुपये
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
सीवर-पानी कनेक्शन वैध कराने के लिए शिविर सुबह 10 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक लगाए जाएंगे। 28 जनवरी को वार्ड नंबर 1 के लोग सैनी धर्मशाला, वार्ड नंबर 14 व 15 के लोग गुड़ मंडी के पास अग्रवाल धर्मशाला में लगाए शिविर में पहुंचे। 29 जनवरी को वार्ड नंबर 2 के लोग धानक चौपाल निकट बीज मार्केट, वार्ड नंबर 16 व 17 के लोगों सूरी पेट्रोल पंप वाली गली स्थित सर्वजातीय चौपाल में लगाए शिविर में जाएं। 30 जनवरी को वार्ड नंबर 3 में प्रेम टीला कम्युनिटी सेंटर व वार्ड नंबर 18, 19 व 20 के लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर-23 के पास दमकल कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। 31 जनवरी को वार्ड नंबर 4 में दिल्ली कैंप कम्युनिटी सेंटर में यह शिविर लगाया जाएगा।