फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati Bappa Morya...farewell with applause

Sonipat News: गणपति बप्पा मोरया...जयघोष के साथ दी विदाई

Fri, 29 Sep 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya...farewell with applause
सोनीपत। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ ही भक्तों ने वीरवार को नहर के घाटों पर जाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन से पूर्व घाटों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। भगवान गणेश की आरती के बाद उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान शहर में शोभायात्राएं निकाली गई। पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


गणपति महोत्सव को लेकर शहरभर में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भक्तों ने घरों व पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया। अंतिम दिन घरों व पंडालों में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। इससे पहले घरों व विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणपति बप्पा को विदाई देते हुए भक्तों में उत्साह के साथ मायूसी भी नजर आ रही थी।
विज्ञापन

डीजे व बैंड बाजे के साथ किया विसर्जन
शहर में गणपति महोत्सव के अंतिम दिन भक्तों ने डीजे व बैंड बाजे के साथ धूमधाम से शोभा यात्राएं निकाली। भक्त रंग-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर अपने बप्पा को विदाई देने के लिए निकल पड़े। गणपति विसर्जन मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। शोभा यात्रा शहर में प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़वासनी नहर, रोहट नहर व यमुना पर पहुंची। जहां भक्तों ने उन्हें अगले बरस जल्दी आने का वायदा लेकर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सोनीपत। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर जीवन नगर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। हंसवाहिनी महिला मंडल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति एवं हनुमान मंदिर कीर्तन मंडली के सदस्यों की ओर से सुबह के समय विशेष पूजा आरती कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य कैलाश चंद्र शास्त्री एवं भजन गायक केके आनंद ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। गणेश महोत्सव समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन उपस्थिति रही। उन्होंने जैन धर्म के 10 लक्षण पर्व की महत्वता से भी सभी को अवगत कराया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मंडल के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम करने पर हौसला बढ़ाया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्य मीनाक्षी सिंह टंडन, सरिता मिश्रा, कुसुम, मंजू शर्मा, सीमा गुप्ता, नीलम यादव नेहा शर्मा के साथ ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के सहसचिव कुलदीप कुमार टंडन, मंदिर समिति के उप प्रधान पूर्णचंद अरोड़ा, वेद सिंह टंडन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विक्की बवेजा, वीनू चुघ व मोनू चुघ मौजूद रहे। वहीं गंज बाजार व फैज बाजार में लगाए गए पंडाल में भी भगवान गणपति की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed