{"_id":"606dfb318ebc3e590f3cf5b0","slug":"gangster-ramkaran-gang-killed-crook-ajay-s-father-with-foreign-revolver-sonipat-news-rtk603427286","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर रामकरण गिरोह ने विदेशी रिवाल्वर से की थी बदमाश अजय के पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर रामकरण गिरोह ने विदेशी रिवाल्वर से की थी बदमाश अजय के पिता की हत्या
विज्ञापन
सोनीपत। गैंगस्टर रामकरण गिरोह ने गांव बरोणा में जाकर बदमाश अजय उर्फ बिट्टू के पिता कृष्णचंद की हत्या प्रतिबंधित श्रेणी की विदेशी रिवाल्वर से की थी। वारदात के बाद रिवाल्वर को दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द स्थित एक प्लाट में दबा दिया गया था। सीआईए-2 ने रिवाल्वर को बरामद कर लिया है। आशंका है कि यह विदेशी रिवाल्वर पुलिस या सेना के किसी अधिकारी से लूटी गई हो सकती है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, आठ दिन के रिमांड के बाद रामकरण की वीरवार को अदालत में पेशी है।
गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर ने 18 मार्च की वारदात के लिए अपने गुर्गों को विदेशी हथियार मुहैया कराए थे। न्यायालय परिसर के पास जहां बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा के सिर में चाइना निर्मित रिवाल्वर से गोली मारी गई थीं, वहीं उसके पिता कृष्णचंद की हत्या विदेश में निर्मित रिवाल्वर से की गई थी। सीआईए-2 के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि रामकरण से पूछताछ में सामने आया कि बरोणा में कृष्णचंद की हत्या के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से पहुंचकर दिल्ली में मिले थे। वहां पर वारदात में प्रयुक्त हथियारों को छिपाने का निर्णय लिया गया था। उससे पहले भी रामकरण गिरोह के सदस्य वारदात के बाद अपने हथियारों को सुरक्षित क्षेत्र में जमीन में दबा देते थे। रामकरण ने दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में प्लाट में पॉलिथीन में लपेटकर दबाया गया विदेशी रिवाल्वर बरामद कराया है। 38 एमएम के रिवाल्वर के साथ चार कारतूस भी मिले हैं।
रिवाल्वर छोटा है पर मारक क्षमता सटीक है
जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि रिवाल्वर की बट पर एक कंपनी का नाम लिखा है, जिससे अधिकारियों को लगता है कि यह अमेरिका से निर्मित हो सकती है। इस रिवाल्वर का लाइसेंस आम लोगों को जारी नहीं किया जाता है। इसको पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को दिया जाता था। छोटा होने और मारक क्षमता सटीक होने से इसको पसंद किया जाता था। बताया जा रहा है कि रामकरण ने रिवाल्वर सेना के अधिकारी से लेने की बात कही है। पुलिस अब इस बारे में जांच करेगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
आज कोर्ट में पेश किया जाएगा रामकरण
सीआईए-2 ने रामकरण का पांच दिन का रिमांड लिया था। उसके बाद तीन दिन और बढ़वा लिया गया। आठ दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रामकरण को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रामकरण पर सदर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सीआईए-1 इसकी जांच कर रही है। सीआईए-1 व सदर के मामलों की जांच चल रही है। रामकरण को उन मामलों में बाद में प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
रामकरण से अवैध हथियार के तस्करों, गिरोह के सदस्यों, स्वचालित हथियारों, बुलेट प्रूफ गाड़ी व जैकेट के बारे में कई जानकारी मिली है। उसके आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। आरोपी से प्रतिबंधित रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। - अनिल कुमार, प्रभारी, सीआईए-2