फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fulfill the demands of farmers instead of hanging the government soon: Bhupendra Hooda

किसानों की मांगों को लटकाने की बजाय जल्द पूरा करें सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 09 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fulfill the demands of farmers instead of hanging the government soon: Bhupendra Hooda
गंगाना में शोक जताने के लिए पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Sonipat
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसानों की मांगों को जल्द मानना चाहिए। तीनों कृषि कानून रद्द कर उन्हें एमएसपी की गारंटी देनी चाहिए। बेनतीजा वार्ता के बाद एक और तारीख देकर सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। अन्नदाता की बात मानना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने भी सरकार में रहते हुए किसान हित को हमेशा प्राथमिकता दी। कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कोई किसान आंदोलन नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को गांव गंगाना में कुलबीर देशवाल व गांव मदीना में पहलवान मेहर सिंह के घर शोक जताने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने एलान किया कि भाजपा सरकार अगर किसानों की मांग नहीं मानती है तो कांग्रेस सरकार बनने पर तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार
पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई दिसंबर की रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक बार फिर बेरोजगारी में टॉप पर रहा है। इस बार बेरोजगारी दर 32.5 प्रतिशत आंकी गई है। हरियाणा में हर तीसरा आदमी बेरोजगार है। हरियाणा की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी चार गुना ज्यादा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार रोजगार देने की बजाय छीनने में लगी है। उन्होंने हटाए गए पीटीआई, ड्राइंग टीचर्स और ग्रुप डी कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखने की मांग की। इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, सुभाष देशवाल, इंदुराज नरवाल, सुरेंद्र दहिया, कपूर नरवाल, कर्नल रोहित चौधरी, रवि इंदौरा, कुलदीप गंगाना, अनूप मलिक, जितेंद्र जांगड़ा, मनोज रिढ़ाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed