फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud in vehicle registration, case file on two clerk

वाहन पंजीकरण में फर्जीवाड़ा, एसडीएम कार्यालय के दो क्लर्क नामजद

Sun, 20 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fraud in vehicle registration, case file on two clerk
सोनीपत। जिले में एसडीएम कार्यालयों में पंजीकृत कुछ वाहनों की आरसी संदेह के घेरे में आ गई है। वाहनों के पंजीकरण के दौरान गड़बड़ी किए जाने का आरोप है। कंप्यूटर में चेसिस नंबर की एंट्री करते हुए उसमें स्टार लगा दिया गया। पंजीकरण के बाद फाइलों में वाहन खरीद के एजेंसी व कंपनी के कागजात तथा बीमा जैसे जरूरी कागजात नहीं लगाए गए। ऐसा फर्जीवाड़ा करीब पांच महीने पहले यमुनानगर के जगाधरी व बिलासपुर में सामने आया था।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को यमुनानगर के जगाधरी व बिलासपुर में वाहन पंजीकरण में फर्जीवाड़ा होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद यमुनानगर के जगाधरी में 21 जनवरी और बिलासपुर में पहली फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच में सोनीपत में भी फर्जीवाड़ा होने की जानकारी मिली थी। वाहन पोर्टल पर गड़बड़ी कर गलत चेसिस नंबर डालकर वाहनों का पंजीकरण कर दिया। इसके लिए अंकों के साथ स्टार लगा दिया गया। इन वाहनों के पंजीकरण के लिए कई जरूरी कागजात भी नहीं लगाए गए। इसमें चोरी के वाहनों और ऋण की किस्त जमा नहीं करने वाले वाहनों का दोबारा पंजीकरण करने का आरोप है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश पर एसपी ने एएसपी से जांच कराई। एएसपी के निर्देश पर दो तत्कालीन लिपिक अनिल और कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

23 वाहनों के पंजीकरण में मिली गड़बड़ी
एएसपी की आरंभिक जांच में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों के 23 वाहनों के पंजीकरण में गड़बड़ी मिली है। यह गड़बड़ी वर्ष 2018 में की गई। चार वाहनों का पंजीकरण बिना बीमा के कराया गया है। एएसपी के पत्राचार के बावजूद संबंधित कार्यालयों से जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। एसपी और एएसपी ने अब जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मामले की जानकारी डीजीपी हरियाणा, एडीजीपी सीआईडी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को दे दी गई है। कई वाहन वर्ष 2012 में कंपनी द्वारा डीलर को दिए गए थे। इन वाहनों को संबंधित डीलर द्वारा उसी समय बिक्री कर दिया गया था। उसके छह साल बाद एसडीएम कार्यालयों में उन्हें नया दिखाकर उनका पंजीकरण किया गया है। इनमें वर्ष 2012 से 2017 तक के वाहन हैं। इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वाहन पंजीकरण में गड़बड़ी हुई है। शुरुआती जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी तरह जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed