फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four youths riding in an e-rickshaw robbed

सवारी बनकर ई-रिक्शा में हुए सवार, चालक को धमकी देकर की लूटपाट

Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four youths riding in an e-rickshaw robbed
सोनीपत। गोहाना रोड से ई-रिक्शा चालक को बड़वासनी रेलवे पुल के पास ले जाकर लूटने के मामला सामने आया है। चार युवकों ने चालक को डरा-धमकाकर ई-रिक्शा, मोबाइल और 700 रुपये लूट लिए। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत रेलवे पुलिस को दी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी प्रमोद कुमार ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के प्रवीन कुमार का ई-रिक्शा चार माह से चला रहा था। 15 अक्तूबर को वह ई-रिक्शा लेकर गोहाना रोड पर मॉल के पास खड़ा था। इसी दौरान चार युवक उनके पास आए और बड़वासनी तक चलने के लिए कहा। युवकों ने कहा कि उन्हें बड़वासनी स्थित बाग से चार कैरेट अमरूद लेकर आना है। जिस पर वह उन्हें बैठाकर चल दिया। प्रमोद ने बताया कि युवक उसे पेट्रोल पंप के पास से रजवाहा के निकट कच्चे रास्ते पर ले गए। आगे बड़वासनी रेलवे पुल के पास जाने के बाद चारों ने उसे पकड़ लिया और धमकाकर उसकी जेब से मोबाइल व 700 रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं उन्होंने उसका ई-रिक्शा भी छीन लिया। वह वहां से भागने से पहले उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए, जिससे वह डर गया। बाद में उसने मामले की शिकायत रेलवे पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए गोहाना रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed