{"_id":"65bd45ef378670d7ee08ce25","slug":"four-trains-were-canceled-and-netaji-express-was-running-late-by-9-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113199-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार ट्रेन रद्द तो नेताजी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार ट्रेन रद्द तो नेताजी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही
Sat, 03 Feb 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे की चादर ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिए हैं। शुक्रवार को लंबी दूरी की चार ट्रेनें रद्द रही तो नेताजी एक्सप्रेस 9:10 घंटे तक की देरी से चली। अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। इससे दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में गत रोज हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने और ट्रेनों के बिगड़े शेड़्यूल के पटरी पर लौटने की उम्मीदें जताई जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों के शेड्यूल को बिगाड़ दिया। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने का खामियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही ट्रेनों का शेड्यूल भी सुधर जाएगा।
यह ट्रेनें रहीं रद्द
गाड़ी संख्या ट्रेन
11077/78 झेलम एक्सप्रेस
11057/58 दादर एक्सप्रेस
11841/42 गीता जयंती एक्सप्रेस
14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस
--
यह ट्रेनें देरी से चलीं
ट्रेन देरी
14508-बठिंडा एक्सप्रेस 4:50 घंटे
14034-जम्मू मेल 1:10 घंटे
12311-नेताजी एक्सप्रेस 9:10 घंटे
14507-आम्रपाली एक्सप्रेस 4:17 घंटे
18309-मूरी एक्सप्रेस 40 मिनट
12460-मूरी एक्सप्रेस 50 मिनट
12919-मालवा एक्सप्रेस 4:10 घंटे
12925-पश्चिम एक्सप्रेस 1:00 घंटा
वर्जन
कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी ये चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम साफ होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली