फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four killed by Corona, 165 infected, 490 patients recovered

कोरोना से चार की मौत, 165 संक्रमित मिले, 490 मरीज ठीक हुए

Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 165 infected, 490 patients recovered
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले जहां कम मिल रहे हैं तो दूसरी ओर इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें मॉडल टाउन के 82 वर्षीय बुजुर्ग, बुसाना के 72 वर्षीय बुजुर्ग, खंदराई की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला व सिकंदरपुर माजरा की 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 227 तक पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को 165 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

यहां संक्रमितों की संख्या 46658 तक हो गई है। मंगलवार को संक्रमितों से ज्यादा 490 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 44743 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1688 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 7.77 प्रतिशत संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज लिए जा रहे हैं पांच हजार से अधिक सैंपल
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी गांवों में भी कोरोना टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed