{"_id":"6a9dcd97c5e90e735900e2f0","slug":"former-cps-visited-the-farmers-protest-site-and-extended-support-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160042-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों के धरने पर पहुंचकर पूर्व सीपीएस ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों के धरने पर पहुंचकर पूर्व सीपीएस ने दिया समर्थन
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के गांव नाहरी में प्रॉपर्टी डीलर की शव को अर्थी पर लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव सोहटी में पावर ग्रिड लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना जारी है। रविवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) जयवीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों की जानकारी ली और उन्हें जायज बताते हुए समर्थन दिया।
पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में उचित मुआवजा दिए बिना जमीन का अधिग्रहण करना किसानों के हित में नहीं है। सरकार को किसानों की मांग पर गंभीरता से विचार कर तत्काल समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन का उचित बाजार भाव चाहते हैं। जमीन का रेट तय करने के लिए लाटरी सिस्टम अपनाना किसानों के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार किसान की जमीन का रेट खुद तय करके उसका अधिग्रहण कैसे कर सकती है। यह किसानों के साथ धोखे से कम नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व सीपीएस ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ बातचीत कर उनकी सहमति से उचित मुआवजा तय करना चाहिए, ताकि किसी किसान को अपनी जमीन को लेकर नुकसान न उठाना पड़े। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।