{"_id":"6a9dcdc6dcc4f85a9108e1a6","slug":"accused-in-vinod-murder-case-arrested-remanded-to-two-day-custody-sonipat-news-c-197-1-snp1017-160043-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विनोद हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विनोद हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सिटी थाना पुलिस ने बिचपड़ी गांव निवासी विनोद की हत्या के आरोपी गंगेसर निवासी दीपांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि दुकान में चोरी को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में दीपांशु ने विनोद की हत्या कर दी थी।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि छह जून को बिचपड़ी गांव निवासी मनोज ने छोटे भाई विनोद की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में मनोज ने बताया कि उसका छोटा भाई मजदूरी करता था। पांच जून को बहनोई मंजीत ने फोन कर विनोद की मृत्यु की सूचना दी।
विनोद का शव रोहतक-पानीपत बाइपास रोड पर रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी के पास पड़ा था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में रखवाया था। मनोज ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट बताया। मनोज के अनुसार विनोद गंगेसर गांव निवासी दीपांशु के साथ रहता था। दीपांशु ने गंगेसर मोड़ स्थित एक दुकान में चोरी की थी। इसको लेकर विनोद और दीपांशु के बीच कहासुनी हुई थी। मामले में सिटी थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी एसआई सत्यनारायण ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु को गिरफ्तार किया।
-- -- -- -- -- --
बिचपड़ी गांव के युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण कहासुनी की रंजिश था। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सुभाष चंद, प्रभारी, सिटी थाना, गोहाना।