{"_id":"6a9dcdeb98b8b14e8c0b8b76","slug":"aidyo-deliberates-on-unemployment-inflation-and-paper-leaks-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160063-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक पर एआईडीवाईओ ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक पर एआईडीवाईओ ने किया मंथन
विज्ञापन
सोनीपत। अशोक विहार में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) की जिला स्तरीय बैठक में युवाओं के सामने खड़ी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शिक्षा के निजीकरण जैसी समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए युवाओं को लामबंद करने की रणनीति तय की गई।
वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी और रोजगार की असुरक्षा युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है। संगठन की ओर से दावा किया गया कि हरियाणा के सरकारी विभागों में एक लाख आठ हजार से अधिक नियमित पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद सरकार स्थायी रोजगार देने के बजाय अस्थायी और ठेके पर आधारित रोजगार की ओर युवाओं को धकेल रही है। वक्ताओं ने अग्निवीर योजना को लेकर भी युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसरों पर सवाल उठाए।
बैठक में 26 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली किसान-मजदूर-छात्र-युवा-महिला महापंचायत को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। तय किया गया कि जिलेभर में युवाओं के बीच संपर्क अभियान चलाकर बैठक की जाएंगी और उन्हें महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही 27 से 29 नवंबर तक जयपुर में प्रस्तावित अखिल भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को भी तेज करने का निर्णय लिया गया। संगठन के विचारों और कार्यक्रमों का प्रचार कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कपिल देव ने की। इसमें राज्य प्रभारी चंचल घोष, राज्य संयोजक बलवान सिंह, प्रवीण, ईश्वर सिंह, सुमित और कमल कांत मौजूद रहे।