फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   For the convenience of the sisters, long route buses had to be run as local buses

Sonipat News: बहनों की सुविधा के लिए लंबी रूट की बसों को चलाना पड़ा लोकल

Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
For the convenience of the sisters, long route buses had to be run as local buses
फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से बसस्टैंड परिसर में यात्रियों की चहल-पहल बढ़ गई। महिलाओं व उनके साथ 15 साल तक के बच्चों ने हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया। परिवहन समिति की कुछ बसों में महिलाओं के टिकट काटे जाने की बात सामने आई। हालांकि अधिकारियों ने शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे पर दोपहर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इसको नियंत्रित करने के लिए रोडवेज ने लंबे रूटों से बसों को हटाकर लोकल रूटों पर दौड़ा दिया और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए सफर मुफ्त कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लंबे रूट की अपेक्षा लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। इससे चंडीगढ़, कटरा समेत अन्य रूटों पर जाने वाले बसों को लोकल रूट पर चलाया गया। इससे दूर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। सोनीपत बस डिपो में 151 बसें शामिल हैं। इनमें 109 बसें जहां रोडवेज विभाग की हैं तो 37 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत डिपो में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ई बसों का परिचालन भी सिटी बस सेवा के रूप में किया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस के दो-दो अतिरिक्त फेरे किए गए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े।

एसी बसों में यात्रियों को चुकाना पड़ा किराया

रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों का सफर मुफ्त था। वहीं रोडवेज विभाग की वातानुकूलित बसों में सामान्य दिनों की तरह ही टिकट काटे गए। महिलाओं का कहना था कि निजी बस ऑपरेटर ने महिला यात्रियों से भी किराया लिया है। यात्रा मुफ्त होने की बात कहने के बाद भी बस ऑपरेटरों ने उन्हें टिकट भी दिए।
किराया वसूलने पर बोलीं महिलाएं
रोहतक जिला के गांव निडाना निवासी राजवंती ने बताया कि सोनीपत आने के लिए दोपहर 12 बजे के बाद निजी बस में सवार हुई थी। बस अड्डे से बाहर निकलने के बाद महिला यात्रियों से किराया वसूलना शुरू कर दिया गया। गोहाना रोड निवासी कैलाशो ने बताया कि वह गोहाना बाईपास से सोनीपत बस अड्डे पर निजी बस में सवार होकर आई हैं। निजी बस परिचालक ने उनसे 20 रुपये लेकर उन्हें बस अड्डे का टिकट दिया।

रक्षाबंधन पर्व के चलते बसों में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 150 बसें शुक्रवार को विभिन्न रूटों पर चलाई गई।


- संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सोनीपत

फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।

फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed