{"_id":"5e1487268ebc3e87e915dccb","slug":"fly-1-32-lakh-rupees-with-credit-card-sonipat-news-rtk5360283130","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन उड़ाए 1.32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन उड़ाए 1.32 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की भगतपुरा कॉलोनी की रहने वाली युवती के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1 लाख 32 हजार 490 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। जिसका पता लगने पर युवती ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगतपुरा कॉलोनी की रहने वाली पूनम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसका एक्सिस बैंक की नंदवानी नगर शाखा में बैंक खाता है। उसने अपने बैंक खाते पर क्रेडिट कार्ड ले रखा है। पूनम ने बताया कि 1 जनवरी को दोपहर एक बजे उसके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर नकदी निकाल ली गई। उसने बताया कि उसके खाते से ऑनलाइन पेमेंट करने वाले मोबिकविक एप पर दो बार में 41500-41500 रुपये ट्रांसफर किए गए। साथ ही पेटीएम पर 49490 रुपये ट्रांसफर किए गए। पूनम ने बताया कि यह नकदी उसने ट्रांसफर नहीं की थी। जब उसे इसका पता लगा तो उसने मामले से बैंक व पुलिस को अवगत कराया। पूनम का कहना है कि न तो उसने अपना क्रेडिट कार्ड किसी को दिया है और न ही उसके पास क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने के बारे में कोई कॉल आई है। उसके बावजूद उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। युवती की शिकायत पर जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मोबिकविक एप से होती है ऑनलाइन खरीदारी
युवती के खाते से 83000 रुपये की राशि दो बार में मोबिकविक एप पर ट्रांसफर की गई है। मोबिकविक एप का प्रयोग ऑनलाइन रिचार्ज करने, बिल जमा करने, लोन की किस्त आदि देने में किया जाता है। पुलिस पता लगाएगी कि किसके पास यह पैसे भेजे गए हैं।
विज्ञापन
10 दिन पहले महिला के खाते से निकले गए थे 69993 रुपये
शहर की न्यू कॉलोनी निवासी अनु सेठी के खाते से भी 29 दिसंबर को 69993 रुपये निकाले गए थे। महिला के पेटीएम को केवाईसी करने के नाम पर जानकारी लेकर नकदी निकाली गई थी। जिसमें महिला के पति यशपाल के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पूनम ने किसी को कोई जानकारी तक नहीं दी। उसके बावजूद उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए।
--
युवती ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर नकदी निकालने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाले का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-संजीव कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।