फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five years imprisonment for snatching woman's purse

Sonipat News: महिला का पर्स छीनने के दोषी को पांच साल कैद

Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for snatching woman's purse
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह ने महिला का पर्स छीनने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


26 जून 2022 को माडल टाउन निवासी गीता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि वह 22 जून 2022 को शाम के समय मॉडल टाउन स्थित जैश पार्क के पास से कच्चे क्वार्टर बाजार में जा रही थीं। तभी स्कूटी सवार युवक उनका पर्स छीन ले गया था। उनके पर्स में मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी थी। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। हालांकि आसपास के लोगों को बता दिया था। महिला ने बताया था कि 26 जून 2022 की रात को आसपास के लोगों ने युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया था। जब उन्हें मौके पर बुलाया तो उन्होंने आरोपी को पहचान लिया था। उसने अपनी पहचान अशोक विहार की गली नंबर-7 निवासी रोहित वर्मा के रूप में दी थी। उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले में सुनवाई के बाद एएसजे नरेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी रोहित वर्मा को दोषी करार दिया है। मंगलवार को अदालत ने दोषी रोहित को पांच साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed