फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five thousand two prize arrested for attack on contractor

Sonipat News: ठेकेदार पर हमला का पांच हजार दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five thousand two prize arrested for attack on contractor
फोटो :18: खरखौदा के गांव छिन्नौली में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआ
सोनीपत। गांव छिन्नौली में लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने आए वेयर हाउस के सिक्योरिटी ठेकेदार और उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने पांच हजार के इनामी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव रोहणा निवासी सचिन उर्फ काग और उसका साथी रोहतक के गांव रुड़की का रोहन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी गोहाना मुकेश जाखड़ ने बताया कि गांव रोहणा निवासी पवन ने 6 अप्रैल को पुलिस को बताया था कि उन्होंने रोहतक के गांव हसनगढ़ में हिंदुस्तान लीवर कंपनी के वेयरहाउस में सिक्योरिटी का ठेका लिया है। वहां पर दो माह पहले उसकी गांव के ही सचिन उर्फ काग के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से वह उनसे रंजिश रख रहा था। पवन ने बताया कि वह शाम को हनुमान जन्मोत्सव पर छिन्नौली गांव में एनसीआर वाटर चैनल नहर के किनारे स्थित मंदिर में लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गया था। उनके साथ उनके दोस्त गांव का ही दीपक व रोहतक के गांव कंसाला का रविंद्र उर्फ रवि भी थे। इस दौरान सचिन उर्फ काग ने अपने दो साथियों के साथ आकर उन पर गोलियां चला दी थीं। उन्होंने भागकर जान बचाई थी। उसके बाद हमलावरों ने रोहणा में गोली चलाई थी। उस संबंध में गांव रोहणा निवासी विशाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। इतना ही नहीं बाद में हमलावरों ने रोहतक के हसनगढ़ स्थित वेयरहाउस पर जाकर भी गोली चलाई थी। मामले में एएसआई जयबीर ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया था। अब मामले में सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ की टीम में नियुक्त जांच अधिकारी संदीप ने मुख्य आरोपी सचिन उर्फ काग और उसके साथी रोहन को खरखौदा के बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। सचिन की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से तीन देसी पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में रुपयों के लेनदेन की रंजिश बताई है।
विज्ञापन

पहले भी 11 मामलों में नामजद रहा आरोपी सचिन उर्फ काग
सीआईए-2 के हत्थे चढ़ा सचिन उर्फ काग पहले भी करीब 11 मामलों में नामजद रहा है। जिनमें पांच मामले हत्या की कोशिश के है। साथ ही अवैध शस्त्र के मुकदमे भी हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह हथियार कहां से लेकर आए थे। उनसे अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

फोटो :18: खरखौदा के गांव छिन्नौली में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआ

फोटो :18: खरखौदा के गांव छिन्नौली में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed