फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five Haryana athletes qualify for Asian Junior Athletics Championships

Sonipat News: हरियाणा के पांच खिलाड़ी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Tue, 28 Apr 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five Haryana athletes qualify for Asian Junior Athletics Championships
27jjrp02- 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले हरियाणा के ​खिलाड
झज्जर। कर्नाटक में हुई 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा के 5 एथलीट खिलाड़ियों ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि सोनीपत की एथलीट मुस्कान ने 5 किलोमीटर दौड़, झज्जर के अमन ने हैमर थ्रो इवेंट, रोहतक के निश्चय ने डिस्कस थ्रो इवेंट और फतेहाबाद की पूजा ने हाई जंप और झज्जर के सुमित राठी ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हांगकांग (चीन) के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

हिसार की योगिता ने 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। 22वीं एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन हांगकांग चीन में 28 मई से 31 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन प्रतियोगिता का आयोजन तुमकुर (कर्नाटक) में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर नया अध्याय लिखा है।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि नेशनल जूनियर प्रतियोगिता के आखिरी दिन पूजा फतेहाबाद (हरियाणा) ने हाई जंप इवेंट में 1 मीटर 80 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
पश्चिम बंगाल की जुइन मनतुषा 1 मीटर 69 सैंटीमीटर की जंप के साथ रजत पदक और गुजरात की सोलंकी रमीला भीमा ने 1 मीटर 63 सैंटीमीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।
सुमित राठी झज्जर ने 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में 9 मिनट 28 सेकेंड और 4 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
वेदांत संजय टिकोने (महाराष्ट्र) ने 9 मिनट 31 सेकेंड और 48 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक जीता और एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया एवं निखिल सी (कर्नाटक) ने 9 मिनट 25 सेकेंड और 35 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर भारतीय टीम में जगह बनाई।

गीतिका दहिया गुरुग्राम (हरियाणा) ने 800 मीटर दौड़ में 2 मिनट 13 सेकेंड और 49 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीता, नागिनी (कर्नाटक) ने 2 मिनट 12 सेकेंड और 6 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक एवं वंशिका (उत्तरप्रदेश) ने 2 मिनट 13 सेकेंड और 30 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed