फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested for beating chicken trader hostage

Sonipat News: मुर्गा व्यापारी को बंधक बना पीटने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for beating chicken trader hostage
फोटो 17: गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी।
गन्नौर। पानीपत के मुर्गा व्यापारी और उसके सहायक को बंधक बनाकर पिटाई कर रुपये मांगने के आरोप में गन्नौर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद सफीक उर्फ सकील, मोहम्मद सतार, रागीब अली व गन्नौर निवासी परवेज उर्फ प्रवेश हैं। गिरफ्तार आरोपितों से चोरी किए गए फोन और चांदी की चेन भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप, पानीपत निवासी तस्लीम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 अप्रैल को मुर्गा व्यापारी सरफराज के फोन पर गफ्फार की कॉल आई थी। गफ्फार ने गन्नौर डीआईसीटी चौक पर होटल खोल रखा है। उसने काम से संबंधित सरफराज को अपने पास बुलाया। जिसके बाद वह सरफराज के साथ बाइक पर गांव गढ़ी कलां के पास पहुंचे। जहां से वह दोनों गफ्फार व उसके साथी सकील के साथ कुछ दूर पर खेत में बने कमरे में गए। कुछ देर बाद वहां एक और अज्ञात युवक आया, जिसके बाद उन सब ने मिलकर उसका और सरफराज के हाथ पैर बांध दिए। डंडे और तार से मारने लगे । सकील और गफ्फार ने उनका मोबाइल, 3530 रुपये और सरफराज की चांदी की चेन , 5000 रुपये छीन लिए। इसके बाद प्रवेश नाम का व्यक्ति वहां आया और उन सब ने मिलकर सरफराज को प्रताड़ित किया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद गफ्फार का भाई सत्तार भी आ गया। सरफराज को उठाकर उससे घर से दो लाख रुपये मंगवाने की मांग की। कुछ देर बाद वह सभी कोठड़े से बाहर निकल गए। इस दौरान वह भी मौका पाकर भाग गया। जबकि सरफराज कमरे में ही घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में आरोपियों ने उनके मोबाइल से सरफराज के भतीजे रियासत के पास फोन कर रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर सरफराज को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तसलीम की शिकायत पर आरोपी गफ्फार, सकील, प्रवेश, सत्तार व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

फोटो 17: गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी।

फोटो 17: गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed