{"_id":"662d407a58fdbd7160087c73","slug":"first-emerger-international-chess-rating-competition-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117506-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रथम इमर्जर इंटरनेशनल चेस रेटिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रथम इमर्जर इंटरनेशनल चेस रेटिंग प्रतियोगिता शुरू
Sat, 27 Apr 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के एक निजी स्कूल में आयोजित प्रथम इमर्जर इंटरनेशनल चेस रेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। प्रथम इर्मजर इंटरनेशनल शतरंज रेटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज किया गया। यह प्रतियोगिता एमर्जर चेस अकादमी की तरफ से शहर के एक निजी स्कूल में जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। जिसमें खेलने वाले खिलाड़ियों को शतरंज के अंतरराष्ट्रीय संघ फाइड की तरफ से रेटिंग प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में देश विदेश के 340 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शतरंज संघ के प्रधान संजीव अग्रवाल, रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष रवींद्र भारद्वाज, आर्किड के जोनल हेड जसबीर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमनदीप पराशर और सन्नी जैन ने किया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका मिलेगा। जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, उप प्रधान अजय गोयल भी मौजूद रहे। मंच संचालन रूचि जैन ने किया। रविंद्र भारद्वाज और पुनीत इंदौरा ने पहली चाल खेल कर खेल की शुरुआत की। हरियाणा शतरंज संघ के उपप्रधान अजय गोयल ने प्रतिभागियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।