फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First air conditioned bus reached Roadways Depot, passengers will get facilities

Sonipat News: रोडवेज डिपो में पहुंची पहली वातानुकूलित बस, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sun, 24 Sep 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
First air conditioned bus reached Roadways Depot, passengers will get facilities
सोनीपत बस अड्डा में पहुंची वातानुकूलित बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोनीपत रोडवेज डिपो में अब वातानुकूलित बसों को शामिल किया जा रहा है। शनिवार को पहली वातानुकूलित बस डिपो में पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि बीमा व अन्य कागजी कार्रवाई के बाद वातानुकूलित बस यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होगी।
सरकार रोडवेज को हाईटेक करने के प्रयास में जुटी है। इस कड़ी में पहले जहां ई-टिकटिंग शुरू की गई। वहीं अब पुरानी बसों को हटाकर नई बसें शामिल की जा रही हैं। इनमें वातानुकूलित बसें भी शामिल हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 30 से अधिक सामान्य नई बसें रोडवेज बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि डिपो में 10 नई वातानुकूलित बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

लंबे रूट पर दौड़ेंगी एसी बसें
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नई वातानुकूलित बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। इसमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रूटों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं सोनीपत से जयपुर व आगरा रूट पर भी एसी बसों को चलाया जा सकता है। नई वातानुकूलित बसों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। बस की सीटें काफी आरामदायक हैं। इसमें अतिरिक्त सामान रखने के लिए भी अतिरिक्त जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 10 नई वातानुकूलित बसें शामिल की जाएंगी, इनमें से पहली बस डिपो में पहुंच चुकी है। बस के सड़क पर उतारने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। डिपो में वातानुकूलित बसें आने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


- गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed