फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing on Liquor shop salesman in Sonipat

हरियाणा में  फिर चली गोलियां: शराब के ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन से लूट, पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 29 Jun 2025 04:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

तीन बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात को यह वारदात हुई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। 

विज्ञापन
Firing on Liquor shop salesman in Sonipat
पुलिस ने गिरफ्तार किया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेड़ी दहिया गांव के शराब ठेके पर शनिवार की रात तीन लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। सेल्समैन के साथ मारपीट कर ढाई हजार रुपये लूट लिए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रविवार को मुख्य आरोपी को पुलिस ने खांडा गांव के पास घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसका पैर फिसल गया और गिर गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


शनिवार रात को हुई वारदात

शनिवार की रात खेड़ी दहिया गांव में स्थित शराब ठेके पर खांडा निवासी अशोक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि अशोक ने फायरिंग कर वहां दहशत फैलाई और सेल्समैन रामकुमार के साथ मारपीट कर उससे ढाई हजार रुपये लूट लिए इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सेल्समैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पता चला कि शराब ठेके पर फायरिंग करने से पहले आरोपी अशोक व उसके साथियों ने खरखौदा थाना क्षेत्र के खांडा गांव में दुकानों के विवाद में फायरिंग की है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने की कार्रवाई 

रविवार की सुबह खरखौदा की क्राइम यूनिट इंचार्ज रविंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि फायरिंग का आरोपी अशोक रोहतक और खांडा के बीच नहर की पटरी के पास मौजूद है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। खुद को घिरा देख आरोपी अशोक ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे तत्काल खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरोपी का पुलिस की निगरानी में इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अशोक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शराब ठेके पर लूट एवं खांडा गांव में दुकानों के विवाद में फायरिंग को लेकर अशोक व उसके साथियों के खिलाफ दो केस दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है दुकानों का विवाद 

खांडा गांव में राहुल ने गांव के ही ऋषि प्रसाद से तीन दुकानें खरीदी हैं। अशोक का ऋषि प्रसाद से दुकानों को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। आपराधिक मामले में अशोक जेल में था। दो दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुआ। गांव में जब दुकानें बिक जाने की जानकारी हुई तो शनिवार रात वहां पहुंचकर उसने फायरिंग कर दी। -रविंद्र कुमार, क्राइम यूनिट प्रभारी



ये भी पढ़ें: Haryana: मर गई मां की ममता, पैदा होते ही बच्ची को फेंका, कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, जिसने भी देखा...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed