फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of a newborn girl was found in a field in Charkhi Dadri

Haryana: मर गई मां की ममता, पैदा होते ही बच्ची को फेंका, कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, जिसने भी देखा...

Sun, 29 Jun 2025 04:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

 एक बच्चे ने कुत्ते के मुंह में बच्चा देखा तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद कुत्ता शव को क्रशर जोन के साथ लगते बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of a newborn girl was found in a field in Charkhi Dadri
खेत में मिला बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में रविवार को नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची की उम्र लगभग दो से तीन दिन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मां की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई मामले की सूचना 

बता दें कि क्रशर पर काम करने वाले प्रवासी लोग वहीं पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। झुग्गियों में रहने वाले श्रमिकों के बच्चे क्रशर जोन में गाय चरा रहे थे। इसके बाद वे खेतों में खेलने लगे। तभी एक बच्चे ने कुत्ते के मुंह में बच्चा देखा तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद कुत्ता शव को क्रशर जोन के साथ लगते बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। बच्चों ने परिजनों को शव के बारे में बताया तो क्रशर जोन प्रधान नवीन को जानकारी दी गई और बाद में सूचना पाकर डायल 112, सदर थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर टीम दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंची। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

 
कुत्तों ने नोचा बच्ची का सिर 


मौके पर मौजूद ग्रामीण रतीराम व राकेश ने बताया कि बच्ची लगभग दो या तीन दिन ही लगती है। कुत्तों ने बच्ची का सिर नोच रखा है और बाकी शव खून से सना था। वहीं, ग्रामीणों ने बच्ची की मां पर सवाल उठाए और पुलिस से भी कठोर सजा की मांग की। नवजात के शव को कब्जे में ले लिया है और एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अब आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच कर नवजात को फेंकने वाले शख्स की पहचान की जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार, एएसआई व जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Yamunanagar: आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म की इमारत गिरी, 13 हजार चूजों की मौत; नाहरपुर में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed