फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in tent shop, loss of lakhs due to burning of goods

टेंट की दुकान में लगी आग, सामान जलने से लाखों का नुकसान

Tue, 27 Sep 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in tent shop, loss of lakhs due to burning of goods
दुकान में आग लगने के बाद जायजा लेने पहुंचे नपा चेयरमैन अरुण त्यागी व पार्षद सतबीर शर्मा। संवाद - फोटो : Sonipat
लल्हेड़ी रोड पर टेंट की दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक हीरालाल मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम में संपर्क कर मदद मांगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाया। तब तक काफी सामान जल चुका था। सूचना के मिलने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी व वार्ड नंबर 11 के पार्षद सतबीर शर्मा मौके पर पहुंचे और दुकान संचालक को हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दुकान मालिक हीरालाल ने बताया कि लल्हेड़ी रोड पर उनकी टेंट की दुकान है। वह रविवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 2:30 बजे उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। आग ज्यादा होने के कारण उन्होंने दमकल विभाग के कार्यालय में फोन पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हीरालाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिससे उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed