फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in cardboard factory, found under control in three hours

गत्ता फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in cardboard factory, found under control in three hours
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाती अग्निशमन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता फैक्टरी में लगी आग से सामान जल गया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसआरवी इंटरप्राजेज कंपनी में गत्ते के बॉक्स बनाए जाते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगी वहां कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत फैक्टरी मालिक विपुल वृंदानी को दी गई। उन्होंने अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। हालांकि तक नीचे रखा सामान जल चुका था। कंपनी मालिक को भारी नुकसान होने का अनुमान है। जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक विपुल वृंदानी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग कारण शार्ट-सर्किट लग रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका पता जांच के बाद लग सकेगा। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ट्यूलिप सोसायटी के नौवीं मंजिल के फ्लैट में भी लगी आग
ट्यूलिप सोसायटी के नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट में भी आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। सोसायटी के प्रधान प्रेम नारायण ने बताया कि फ्लैट में ओपी जिंदल विवि के विद्यार्थी रह रहे थे। आग से फ्लैट में रखा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed