फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR registered for the robbery of 20 lakhs from a lawyer at gunpoint

Sonipat News: पिस्तौल तानकर वकील से 20 लाख लूटने की प्राथमिकी दर्ज, प्लॉट की रसीद देने के बहाने बुलाया

Sat, 17 Oct 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for the robbery of 20 lakhs from a lawyer at gunpoint
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे अ​धिवक्ता शशांक।
सोनीपत। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकालत करने वाले यूपी के मेरठ के सोमदत्त विहार कॉलोनी निवासी शशांक से मुरथल में पिस्तौल के बल पर 20 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। दिल्ली-पानीपत रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई इस वारदात की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने वकील को जीरकपुर में प्लॉट दिलाने के बहाने मुरथल बुलाया था।
विज्ञापन

पीड़ित शशांक ने बताया कि दिल्ली के पहाड़गंज निवासी सोहेल उनके दोस्त हैं। सोहेल की पहचान पंजाब के जीरकपुर निवासी हरप्रीत से है। सोहेल ने शशांक को बताया था कि हरप्रीत जीरकपुर में नई सोसायटी में प्लॉट काट रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद प्लॉट खरीदने के लिए उनकी हरप्रीत से बातचीत करवाई गई। हरप्रीत ने वीडियो कॉल के माध्यम से शशांक को 200 गज का प्लॉट दिखाया। यह सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हरप्रीत ने शशांक से कहा कि वह आधी रकम लेकर मुरथल पहुंच जाए जहां उसे रुपये की रसीद दे दी जाएगी। इसी भरोसे पर शशांक 20 लाख रुपये लेकर वीरवार तड़के साढ़े तीन बजे अपने दोस्त सोहेल के साथ कार से मुरथल पहुंचे।
इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हरप्रीत अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में मौजूद था। बातचीत के दौरान हरप्रीत ने पहले रुपये दिखाने के लिए कहा जिसके बाद शशांक ने अपनी कार में रखा बैग खोलकर रकम दिखाई।
आरोप है कि रुपये देखने के बाद हरप्रीत के साथ आए युवक ने शशांक पर पिस्तौल तान दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी कार में बैठकर भागने लगे।
शशांक ने उन्हें रोकने के लिए कार के बोनट पर लटकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने कार दौड़ा दी। इससे वह गिर गए और उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि तीनों आरोपी 20 लाख रुपये लेकर मौके से भाग गए।

जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि तड़के गश्त के दौरान मुरथल थाना पुलिस को पीसीआर-7 से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शशांक की शिकायत पर लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed