{"_id":"6a6201433bb0b08af8053e6b","slug":"fir-registered-against-brick-kiln-operator-in-case-of-child-suffering-electric-shock-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157429-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बच्चे को करंट लगने के मामले में भट्ठा संचालक पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बच्चे को करंट लगने के मामले में भट्ठा संचालक पर एफआईआर दर्ज
Thu, 23 Jul 2026 05:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव फरमाणा में ईंट भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए मंगवाई गई मिट्टी के ढेर पर चढ़े बच्चे की करंट लगने के मामले में पुलिस ने भट्ठा संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल रोहन की दादी शकुंतला का आरोप है कि भट्ठा संचालक की लापरवाही से ही उसके पोते को करंट लगा है।
मंगलवार शाम को फरमाणा निवासी 12 वर्षीय रोहन खेलते हुए मिट्टी के ढेर चढ़ गया था। ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया था। उसका पीजीआई, रोहतक में उपचार चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
माता-पिता के नहीं होने के कारण दादी शकुंतला ही पालन रही हैं। उनका आरोप है कि एमएस भट्ठे के मालिक ने सड़क किनारे मिट्टी का ऊंचा ढेर लगा रखा है जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ढेर तारों के बहुत करीब है। खेलते समय रोहन उसकी चपेट में आ गया ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भी भट्ठा मालिक को मिट्टी का ढेर हटाने के लिए कहा था लेकिन उसने लापरवाही बरती।