फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR against 22 sanitation workers; garbage collection vehicles removed in the presence of police.

Sonipat News: 22 सफाईकर्मियों पर एफआईआर, पुलिस की मौजूदगी में निकलवाए कचरा उठाने वाले वाहन

Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against 22 sanitation workers; garbage collection vehicles removed in the presence of police.
गोहाना/सोनीपत। कचरा फैलाने और नुकसान करने के आरोप में पुलिस ने नगर परिषद के 22 हड़ताली सफाईकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भारी पुलिसबल की मौजूदगी में वीरवार को गोहाना नगर परिषद कार्यालय में खड़े निजी एजेंसी के कचरा उठाने वाले वाहनों को बाहर निकलवाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ कपिल यादव और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में वाहनों के टायरों में हवा भरवाकर उन्हें रवाना किया गया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने विरोध करते हुए हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर में कचरा उठान बंद है। कर्मचारी निजी एजेंसी और दूसरे कर्मचारियों से कचरा उठवाने का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एजेंसी के वाहनों को नगर परिषद कार्यालय में खड़ा कर उनके टायरों की हवा निकाल दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ वीरवार सुबह कार्यालय पहुंचे। सफाईकर्मियों को वाहनों को बाहर निकलने देने के लिए समझाया गया, लेकिन उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारी वाहनों के आगे खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें दूसरी तरफ ले जाकर वाहनों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे में महिला सफाईकर्मी की तबीयत बिगड़ी
वाहनों को बाहर निकलवाने के दौरान हुए विरोध में सफाईकर्मी बबली राणा की तबीयत बिगड़ गई। वह धरनास्थल पर बेसुध हो गई। साथी कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
हिरासत के लिए भी वाहन मंगवाया
विरोध को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और मुख्य गेट पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बाहर से समर्थन में आने वाले कर्मचारियों को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पुलिस ने हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लेने के लिए एक वाहन सड़क पर खड़ा किया था।

--------------------------
हड़ताली सफाईकर्मी निजी एजेंसी के वाहनों को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। कर्मचारियों को समझाकर वाहन बाहर निकलवाए गए, ताकि सफाई व्यवस्था बहाल की जा सके। नगर परिषद सचिव की शिकायत पर शहर में कचरा फैलाने और नुकसान करने के आरोप में 22 सफाईकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सुभाष चंद, सिटी थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed