फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Financial assistance provided to 21 government schools towards water conservation

Sonipat News: जल संरक्षण की दिशा में 21 राजकीय स्कूलों को वित्तीय सहायता राशि की प्रदान

Tue, 17 Feb 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance provided to 21 government schools towards water conservation
फोटो : सोनीपत में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को पौधा भेंट करते जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरें
सोनीपत। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद गुरुग्राम की ओर से जिले के 21 चयनित स्कूलों को जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 4000 रुपये प्रति स्कूल वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है। राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत यह राशि स्कूलों के बैंक खातों में सीधी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक खंड से तीन-तीन स्कूलों का चयन किया था। इन सभी 21 स्कूलों के खातों में 84 हजार रुपये हस्तांतरित किए हैं। चयनित विद्यालयों में शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण को लेकर अनेक गतिविधियां की गई।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण स्तर पर जल वितरण एवं शोधन प्रणालियों का भ्रमण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ चयन

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कलां

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी दमकन
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमड़
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबडू
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटोला
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिंढ़ाना
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कथूरा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिछड़ाना
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंदराई
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडलाना

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामड़ी
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ मिरकपुर
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झुंडपुर
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटगांव

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed