{"_id":"6aaef6271319e64e760fad67","slug":"festival-special-train-to-run-on-the-mau-ambala-route-from-october-1-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160844-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मऊ-अंबाला रूट पर 1 अक्तूबर से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मऊ-अंबाला रूट पर 1 अक्तूबर से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिवाली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-अंबाला कैंट के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05301/05302 का संचालन 1 अक्तूबर से 27 नवंबर तक होगा। ट्रेन सोनीपत होकर चलेगी और यहां दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। इससे पूर्वांचल और उत्तर भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी।
रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 05301 प्रत्येक वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। सोनीपत स्टेशन पर इसका ठहराव रात 11:57 बजे रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से सुबह 5:45 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। सोनीपत में इसका ठहराव सुबह 8:05 बजे रहेगा।
मऊ से अंबाला और वापसी में सप्ताह में एक-एक दिन चलने वाली इस ट्रेन से दिवाली और छठ से पहले घर जाने तथा त्योहार के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के अनुसार त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन (05301/02) तय समय अवधि के लिए अक्तूबर व नवंबर में चलाई जाएंगी। इससे ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी हो और लंबी दूरी का सफर आसान हो सके।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे