{"_id":"67391067087aa321e6084268","slug":"female-employee-in-iiit-alleges-sexual-harassment-two-professors-named-sonipat-news-c-197-1-snp1001-127832-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईआईआईटी में महिला कर्मी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दो प्रोफेसर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईआईआईटी में महिला कर्मी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दो प्रोफेसर नामजद
Sun, 17 Nov 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
नोट : आरोपी प्रोफेसर का फोटो ब्लर कर लें... सोनीपत के राई स्थित आईआईआईटी संस्थान में प्रोफेसर स
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में महिला कर्मचारी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने दो प्रोफेसर के खिलाफ राई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने शनिवार को संस्थान में पहुंचकर जांच की। मामले में एक छात्रा ने भी अभद्रता की शिकायत दी है।
आईआईआईटी में कार्यरत महिला कर्मी ने संस्थान के एक प्रोफेसर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और छुट्टी के बाद अक्सर पीछा करता है। दूसरा प्रोफेसर आरोपी की मदद करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से तंग आकर उन्होंने महिला आयोग व पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 व 78 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। महिला कर्मी एक राष्ट्रीय पार्टी में नेता रह चुकी हैं।
मामले का पता लगने पर महिला कर्मी की शिकायत पर महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल, एसीपी मुकेश जाखड़ व पुलिस टीम संस्थान में पहुंची। इस पर टीम ने पीड़िता व आरोपियों के बयान दर्ज किए। सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिला उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक से भी की थी शिकायत, नहीं की ठोस कार्रवाई
आईआईआईटी की महिला कर्मी ने संस्थान के प्रोफेसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत संस्थान के निदेशक से भी की थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को शिकायत दी।
पीड़ित छात्रा को दिया कार्रवाई का आश्वासन
महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन के सामने एक छात्रा भी आई है। छात्रा ने भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, जिसकी भी वाइस चेयरपर्सन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
संस्थान के निदेशक व अन्य को 23 नवंबर को किया मुख्यालय तलब
महिला आयोग की टीम ने संस्थान के निदेशक व अन्य को 23 नवंबर को आयोग के मुख्यालय तलब किया है। वहां पर भी उनसे घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक प्रोफेसर पर आरोप लगे हैं और दूसरे पर साथी प्रोफेसर का सहयोग करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई