फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Federation Wrestling Cup dates announced, matches to be held in Ghaziabad

Sonipat News: फेडरेशन कुश्ती कप की तारीखों का एलान, गाजियाबाद में होंगे मुकाबले

Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Federation Wrestling Cup dates announced, matches to be held in Ghaziabad
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ ने वर्ष 2026 की सीनियर फेडरेशन कुश्ती कप प्रतियोगिता की तारीखों का एलान कर दिया है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना में होगी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सहयोग से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय परियोजना में देशभर से शीर्ष पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने सभी वर्गों के भारवर्ग घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी विनोद तोमर ने बताया कि यह प्रतियोगिता सीनियर पहलवानों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अहम मंच होगी। फेडरेशन कुश्ती कप के जरिए नए और अनुभवी पहलवानों को चयन और रैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शेड्यूल

-12 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक सभी टीमों का आगमन होगा। दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक सभी वर्गों के लिए अंतिम प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शाम 5 से 6 बजे तक रेफरी और प्रशिक्षक की बैठक आयोजित की जाएगी। शाम को ही फ्री स्टाइल और महिला वर्ग के पहलवानों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

13 फरवरी : सुबह 7 से 8 बजे तक फ्री स्टाइल के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम तथा महिला वर्ग के 50, 55, 59, 65 और 72 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों की चिकित्सा परीक्षण और वजन प्रक्रिया होगी। सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक फ्री स्टाइल और महिला वर्ग के क्वालीफाइंग व रेपचेज मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर बाद 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम को फ्री स्टाइल और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

इसी दिन शाम साढ़े 5 से 6 बजे तक ग्रीको रोमन वर्ग के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो और महिला वर्ग के अन्य भार वर्ग 53, 57, 62, 68 व 76 किलो के पहलवानों का सत्यापन किया जाएगा।


14 फरवरी : ग्रीको के 10 व महिला के 5 भारवर्ग के सुबह 7 से 8 बजे तक चिकित्सा परीक्षण और वजन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सुबह साढ़े 8 से दोपहर 1 बजे तक ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के क्वालीफाइंग व रेपचेज मुकाबले होंगे। दोपहर डेढ़ बजे से ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले तथा पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed