{"_id":"62ffe14c470d99085d5c7f5e","slug":"fear-of-infection-in-cows-in-nandishalas-sent-8-samples-for-investigation-sonipat-news-rtk655545767","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीशालाओं में गोवंशों में संक्रमण की आशंका, जांच के लिए 8 सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदीशालाओं में गोवंशों में संक्रमण की आशंका, जांच के लिए 8 सैंपल भेजे
विज्ञापन
हरसाना कलां स्थित नंदीशाला। संवाद
- फोटो : Sonipat
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीम ने नंदीशालाओं में रखे गए गोवंशों में लंपी स्किन वायरस की आशंका को देखते हुए 8 सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में भेज दिया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही लंपी वायरस की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल बीमार गोवंशों को स्वस्थ गोवंशों से अलग रखा हुआ है। वहीं पर गोवंशों के लिए दवाई, चारे व पानी की व्यवस्था की गई है। विभाग की तरफ से शनिवार से गोवंशों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से लंपी वायरस की आशंका को देखते हुए गोवंशों की देखरेख की जा रही है। गांव हरसाना कलां स्थित नंदीशाला व गांव ठसका के नंदीग्राम से गोवंशों के रक्त के आठ सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही वायरस की पुष्टि हो सकेगी।
वर्तमान में जिले में करीब 1 लाख 4 हजार 884 गोवंश हैं। विभाग की ओर से जिन गोवंशों के सैंपल लिए हैं, उनको अन्य से दूर रखा गया है। शनिवार से स्वस्थ गोवंशों को गॉट पॉक्स वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। वीरवार को विभाग की ओर से 6600 वैक्सीन का वितरण किया जा चुका है। वैक्सीन को लेकर सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रत्येक गोवंश को एक मिलीलीटर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए उप निदेशक ने सभी वेटरनरी सर्जनों को वैक्सीन शनिवार से लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में 29 पंजीकृत गोशाला व चार नंदीशाला हैं। वर्तमान में लंपी स्किन वायरस की आशंका को बीमार गोवंशों के आठ सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। वहीं गोवंशों की लंपी स्किन वायरस से सुरक्षा को लेकर छिडक़ाव के लिए कीटनाशक की व्यवस्था की गई है। वैटरनरी सर्जन व एनिमल अटेंडेंट अपनी देखरेख में छिडक़ाव करवा रहे हैं। गोवंशों को लंपी स्किन वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरती जा रही है। विभाग की टीमें शहर व गांवों में पशुपालकों को जागरूक कर रही है।
हरसाना कलां स्थित नंदीशाला व गांव ठसका के नंदीग्राम से गोवंशों के रक्त के आठ सैंपल लिए गए है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद लंपी स्किन वायरस की पुष्टि हो सकेगी। शनिवार से गोवंशों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। दो दिन के अंदर गोवंशों को 6600 वैक्सीन लगा दी जाएगी। -डॉ. संजय आंतिल, उप निदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग