फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father's Day: The struggle behind the camera, the daughter's shine in the arena.

फादर्स डे : कैमरे के पीछे का संघर्ष, अखाड़े में बेटी की चमक

Sat, 20 Jun 2026 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
Father's Day: The struggle behind the camera, the daughter's shine in the arena.
फोटो :34: पिता मंजीत के साथ पहलवान निकिता छिक्कारा। स्रोत प्र​शिक्षक
सोनीपत। फादर्स डे पर यदि पिता के संघर्ष और बेटी की सफलता की कोई प्रेरक कहानी तलाशनी हो तो जुआं गांव की पहलवान निकिता छिक्कारा इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। साधारण परिवार से आने वाली निकिता अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में वियतनाम में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

निकिता की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता मंजीत उर्फ मनु का वर्षों का संघर्ष और समर्पण छिपा है। पेशे से फोटोग्राफर मनु ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी के सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। तीन बेटियों व एक बेटे की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने निकिता को अखाड़े तक पहुंचाने, प्रशिक्षण दिलाने और प्रतियोगिताओं में भेजने के लिए हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन

कई बार आर्थिक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन पिता ने हिम्मत नहीं हारी और बेटी का मनोबल हमेशा ऊंचा रखा। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाली निकिता ने अपनी मेहनत से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में रजत के साथ वह महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। पिता मंजीत के लिए यह उपलब्धियां किसी पुरस्कार से कम नहीं हैं। कैमरे के पीछे वर्षों तक संघर्ष करने वाले पिता की मेहनत आज बेटी की सफलता के रूप में चमक रही है।
वह मानते हैं कि जब किसी पिता का विश्वास और बेटी का संकल्प साथ हो तो सपनों की उड़ान सीमाओं से कहीं आगे निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed