फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father-in-law Rajpal Rathi appeals to PM Modi to give daughter-in-law Vinesh her rights

Sonipat News: ससुर राजपाल राठी की पीएम मोदी से अपील, बहू विनेश काे दिलाया जाए उनका हक

Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law Rajpal Rathi appeals to PM Modi to give daughter-in-law Vinesh her rights
सोनीपत। पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में साझा रजत पदक के लिए अपील की। हालांकि इसके लिए अब पूरे देश के साथ परिजन व प्रशिक्षकों को फैसले का बेसब्री से इंतजार है। शुक्रवार को यह फैसला नहीं हो सका कि विनेश को पदक मिलेगा या निराश होना पड़ेगा। पहलवान की अपील पर पेरिस ओलंपिक संपन्न होने से पहले फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने कहा कि हम तो केवल प्रार्थना कर सकते हैं। बहू विनेश के मामले में लगातार पहल जारी है। अब जानकारी मिली है कि अपील पर जल्दी में फैसला देना संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि ओलंपिक कमेटी पर दबाव बनाकर विनेश काे उनका हक दिलाया जाए। विनेश ने बड़ी मेहनत से रजत पदक जीता है तो उन्हें वह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश की अपील पर सुनवाई हो रही है। संभावना है कि फैसला हमारे हक में आएगा। कमेटी ओलंपिक खत्म होने से पहले अपना फैसला सुना देगी। बता दें कि पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अयोग्य ठहराए जाने के बाद विनेश ने वीरवार को कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन

खेल पंचाट ने विनेश के मामले को गंभीरता से लिया : ओमप्रकाश दहिया
द्रोणाचार्य अवाॅर्डी एवं प्रशिक्षक ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विनेश की अपील पर फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बस यही प्रार्थना है कि खेल पंचाट हमारी अपील को समझे व विनेश का हक उन्हें दें। अभी फैसले के लिए खेल पंचाट ने विनेश के मामले को गंभीरता से लिया है। ओलंपिक खत्म होने तक का समय लिया है। वह बेहद मेहनती पहलवान हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। सोमबीर राठी से हुई बात में उन्होंने बताया कि अब रजत पदक मिलने की उम्मीद 90 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed