फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   father and son died in a road accident

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
father and son died in a road accident
सोनीपत। गोहाना-पानीपत मार्ग पर गांव चिढ़ाना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बिचपड़ी निवासी सतीश कुमार पानीपत स्थित एक होटल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। वह कई दिन से पानीपत में रह रहे थे। उन्होंने सोमवार रात को घर आने के लिए अपने बेटे मोहित (19) को बुला लिया। मोहित बाइक लेकर अपने पिता को लेने पानीपत चला गया। रात को दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर बिचपड़ी गांव आ रहे थे। जब वह चिढ़ाना के पास पहुंंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंचे मुंडलाना चौकी प्रभारी जगबीर की टीम ले शवों को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मोहित आईटीआई का छात्र था। हादसे में पिता-पुत्र की मौत से गांव बिचपड़ी में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed