{"_id":"64ea593f4fa55eca11085e67","slug":"father-and-brother-divyang-now-the-family-is-broken-due-to-not-getting-the-clue-of-nafees-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5088-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिता व भाई दिव्यांग, अब नफीस का सुराग नहीं मिलने से टूट गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिता व भाई दिव्यांग, अब नफीस का सुराग नहीं मिलने से टूट गया परिवार
Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के गांव खेड़ा हटाना में नफीस के घर बैठे चिंतित परिजन। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित साई एग्जिम केमिकल फैक्टरी में लगी आग को शांत हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक काम करते हुए लापता हुए मैकेनिक नफीस का सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद नफीस के दिव्यांग पिता व भाई के साथ परिवार के सदस्य टूट चुके हैं। परिजन व रिश्तेदार खुद मलबे को हटाकर उसमें तलाश करने में जुटे हैं। वह लगातार प्रशासन पर किसी तरह की मदद नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं।
फैक्टरी में आग लगने के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित खेड़ी हटाना निवासी नफीस फैक्टरी में ही मैकेनिक का काम कर रहे थे। आग के बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका है। फैक्टरी के जिस हिस्से में उनके मिलने की उम्मीद थी वहां परिवार के सदस्य बारीकी से मलबा को साफ कर चुके हैं, लेकिन नफीस के बारे में कोई सुराग नहीं है।
उनका कोई अवशेष भी नहीं मिले हैं। अब परिवार व रिश्तेदारों की उम्मीद टूट चुकी है। उनकी आंखें नम हैं। हालांकि अभी भी परिवार के सदस्य हार नहीं मान रहे है। वह फैक्टरी के मलबे की खाक छानने में लगे हैं। नफीस की भांजी अधिवक्ता महजबी बताती हैं कि उनके नाना चमन व बड़े मामा शफीक दिव्यांग हैं। घटना के बाद से ही वह सदमे में हैं। परिवार के सदस्य उन्हें संभालने में लगे हैं, लेकिन वह भी अक्सर अपने आंसू नहीं रोक पाते। परिवार को संभालने वाले नफीस ही थे।
विज्ञापन
अधिवक्ता महजबी बताती हैं कि उनके ननिहाल में पांच दिन से खाना नहीं बना है। पड़ोस के लोग उनके लिए खाना लेकर भी जा रहे हैं तो खाने का निवाला उनके गले से नीचे नहीं उतर रहा है। वहीं उनके दोनो बेटे रेहान व अमजद घटना के पहले दिन से ही फैक्टरी में मौजूद हैं। औद्योगिक एसोसिएशन की तरफ से उन्हें हाइड्रा मशीन व ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी मदद से वह मलबा निकलवा रहे हैं।
नफीस के परिजनों ने एसीपी से की मुलाकात
लापता नफीस के परिजनों ने शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त गोरखपाल राणा से उनके कार्यालय में आकर मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन की तरफ से किसी तरह की तलाश कराने में मदद की मांग की। प्रशासन बेहतर संसाधन लगाकर जल्दी तलाश करा सकता है। एसीपी गोरखपाल राणा ने उन्हें मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है।